फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   illegal possesion

मल्हार सिनेमा वाली वक्फ की जमीन पर खोदी नींव

Mon, 18 Nov 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
illegal possesion
शाहजहांपुर। वक्फ की संपत्ति में शामिल मल्हार सिनेमा की जमीन पर कब्जे के पहले भी कई बार प्रयास हो चुके हैं। कुछ माह पहले सिनेमा की पुरानी बिल्डिंग ढहाकर रातों-रात उसका मलबा तक गायब करके जमीन समतल कर दी गई, लेकिन प्रशासन खामोश बना रहा। बीते दिन उसी जमीन पर पक्के निर्माण के लिए नींव खोदे जाने की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट वनिता सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और नींव के लिए खुदाई कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ सदर बाजार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार नींव खोदने के आरोपी को रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग (आरओबी) एक्ट के तहत नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में मल्हार सिनेमा वाली जमीन वक्फ नंबर 65 ए पर दर्ज है। वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएम शोएब ने भी गत तीन सितंबर को डीएम के नाम भेजे पत्र में इसकी पुष्टि की है। गत मार्च में कुछ भू माफियाओं ने जमीन पर कब्जा करने की गरज से कई जेसीबी लगाकर सिनेमा की बिल्डिंग ढहा दी थी। जानकारी पाकर तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे आयुक्त (वक्फ) मकरंद प्रसाद ने थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक को वक्फ संपत्ति पर हो रही तोडफ़ोड़ रोकने ओर अवैध कब्जेदारों पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में संबंधितों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर माफियाओं ने जुलाई में ढहाए गए सिनेमा भवन का मलबा हटाना शुरू किया तो उनका इरादा भांपकर कांग्रेसियों ने 29 जुलाई को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

दो दिन बाद कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष तसनीम अली खां दोबारा डीएम से मिले, लेकिन जमीन कब्जाने की जुगत मेें शामिल लोगों पर कोई आंच नहीं आई। नतीजा यह हुआ कि मलबा उठने के बाद खाली पड़ी जमीन पर बीते दिन कुछ लोगों ने दीवार के लिए नींव खोदनी शुरू कर दी। इसी सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ मौका मुआयना किया और नींव खोदे जाने का काम रुकवाने के साथ संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार मौके पर नींव के बजाय नाली खोदी पाई गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों को पुलिस के माध्यम से आगाह कर दिया गया है कि वक्फ की जमीन पर किसी तरह की कोई गतिविधि होने पर संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed