{"_id":"628bd9dd341be801071d285d","slug":"illegal-occupations-marked-in-banda-put-red-marks-shahjahanpur-news-bly485892018","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में चिह्ति किए गए अवैध कब्जे, लगाए गए लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा में चिह्ति किए गए अवैध कब्जे, लगाए गए लाल निशान
विज्ञापन
बंडा में अतिक्रमण हटाने के लिए पैमाइश कराते अधिकारी
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को बंडा पहुंचकर बंडा-खुटार रोड मार्ग पर बीच रोड से दोनों ओर 18 मीटर नाप कर लाल निशान लगाए। इससे तमाम दुकानें भी अवैध कब्जे की जद में आ गई हैं। पैमाइश के बाद जानकारी मिली कि तमाम सरकारी भूमि पर लोगों ने अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण कर रखा है।
अधिकारियों ने कहा कि अवैध कब्जेदार तीन दिन के अंदर खुद ही अतिक्रमण हटा लें। इसके बाद प्रशासन अवैध कब्जे हटाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। लाल निशान लगने के बाद कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाना भी शुरू कर दिया है।
कुछ व्यापारियों का कहना है कि मौसम सही होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन अधिकारियों ने इसे नकार दिया है। पैमाइश के समय पीडब्ल्यूडी के जेई हरिओम, दिलीप कुमार, राजीव श्रीवास्तव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।