{"_id":"6a56a075b6c6086f5c031000","slug":"illegal-cuts-created-by-breaking-highway-dividers-risk-of-accidents-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-178782-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर बना दिए अवैध कट, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर बना दिए अवैध कट, हादसे का खतरा
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वी भक्सी तिराहा से सरयू पुलिया स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर तक कई जगह लोगों ने एक लेन से दूसरी दिशा में जाने के लिए हाईवे के डिवाइडर को तोड़कर दोबारा अवैध कट बना लिए हैं। इस कारण वहां से निकलने पर लोगों के साथ हाईवे पर रफ्तार भरने वाले वाहनों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
हाईवे पर हादसे रोकने के लिए गत वर्ष सात दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने डिवाइडर की मरम्मत कराकर उसके सभी अवैध कट बंद करा दिए थे। वहां से लोग दोबारा नहीं निकल सकें, इसके लिए अवैध कट वाले स्थानों पर लोहे की रेलिंग लगाकर भारी पत्थर भी रख दिए गए थे। इसके बावजूद लोगों ने कई जगह लोहे की रेलिंग तोड़कर और पत्थर इधर-उधर हटाकर फिर से अवैध कट बना लिए।
लोगों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के बीच अवैध कट से निकलने वाले लोगों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, हितेश गुप्ता, राइस मिलर कमलेश गुप्ता, अजय शर्मा, प्रदीप रस्तोगी, कामरान अंसारी आदि ने एनएचएआई के अधिकारियों से शिकायत कर अवैध कट तत्काल बंद कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
एनएचएआई के नियंत्रण अधिकारी इंद्रेश यादव ने बताया कि हाईवे पर बनाए गए सभी अवैध कटों को जल्द बंद कराया जाएगा। इसके लिए टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।