{"_id":"33eb64676bbd972ddf92e2f94531e643","slug":"ignou-course-of-a-career-assistant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॅरियर बनाने में इग्नू के पाठ्यक्रम सहायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॅरियर बनाने में इग्नू के पाठ्यक्रम सहायक
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र पर हुए शैक्षिक परामर्श कार्यक्रम में शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए इग्नू के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. अंशुमान उपाध्याय ने कहा कि देश में कॅरियर बनाने की बहुत संभावनाएं है, जानकारी के अभाव में विद्यार्थी उन्हें प्राप्त नहीं कर पाता है। सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए बहुत अच्छी तैयारी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
डॉ. उपाध्याय ने कहा कि ज्ञान के क्षेत्र में प्रतिदिन नए परिवर्तन हो रहे है, ऐसे में पूर्व ज्ञान को नवीन ज्ञान के साथ जोड़ना चुनौती भरा जरूर है, लेकिन जरूरी भी है। इग्नू के कोर्स इस मामले में बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं। इनकी पूरे विश्व में मान्यता भी है। उन्होंने बताया कि रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम के लिए कंप्यूटर संचालन, ग्रामीण विकास, मानवाधिकार और स्वयंसेवी संगठनों संबंधी नवीन पाठ्यक्रम वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में कई बार बाधाएं आती हैं, जिस कारण व्यक्ति की शिक्षा अधूरी रह जाती है अथवा पढ़ने के सपने टूट जाते हैं। इग्नू ने उन सपनों को पूरा करने का अवसर उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन