फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the plate fell flyover stampede

फ्लाईओवर की प्लेट गिरी तो मची भगदड़

Mon, 12 Oct 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 12 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
If the plate fell flyover stampede
बरेली मोड़ स्थित नेशनल हाइवे पर निमार्णाधीन फ्लाई ओवर की अचानक स्पोर्ट प्लेट गिरने के बाद उसकी चपेट में हुए घायलों को देखकर भगदड़ मच गई। आसपास से गुजर रहे लोग और दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर भागने लगे। कुछ लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

घटना के समय वहां से गुजर रहे चश्मदीद खुटार क्षेत्र के गांव रौतापुर निवासी संजीव मिश्रा ने बताया कि वह अपने परिचित बबलू के साथ किसी काम से बरेली मोड़ आए थे। वह ओमकार के परिवार से कुछ दूरी पर चल रहे थे। फ्लाई ओवर के पास बनी दीवार से अंदर घुसने के लिए जैसे ही संजीव ने पैर रखा वैसे ही ओमकार के परिवार पर स्पोर्ट प्लेट गिरने लगी। संजीव अपने साथी के साथ ठिठक कर रुक गया। अचानक हुई घटना से बरेली मोड़ के आसपास भगदड़ मच गई। अफवाह उड़ गई कि बरेली मोड़ पर बन रहा फ्लाईओवर गिर गया। खबर लगते ही अजीजगंज चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। संतोष और बबलू की मदद से पुलिस कर्मियों ने घायलों को टेंपो पर लादकर जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


शहर में फैली फ्लाई ओवर गिरने की अफवाह
घटना के बाद शहर में फ्लाई ओवर गिरने की अफवाह से कई लोगों की मौत होने की बात होने लगी। दुर्घटना देखने के लिए बरेली मोड़ पर भीड़ लग गई। शहर में जगह-जगह जमघट लगाकर लोग घटना का जिक्र करने लगे। कुछ लोग उत्सुकतावश घायलों को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। घायलों के अस्पताल में पहुंचने के बाद लोगों  का जमघट लग गया। पुलिस को भीड़ हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमकार ने अचानक साढ़ू के घर जाने का बनाया प्लान
ओमकार और उनकी पत्नी ने अचानक ददरौल में अपने साढ़ू संतोष के घर जाने का प्लान बनाया था। संतोष की पत्नी सियादेवी ओमकार के ससुर रामेेश्वर दयाल की भांजी हैं। रामेश्वर दयाल सोमवार को ओमकार के घर आए हुए थे। दोपहर अचानक सभी ने संतोष के घर ददरौल जाने का प्लान बना लिया। इसकी सूचना उन्होंने संतोष को भी नहीं दी। पहले वह लोग हद्दफ चौकी से टेंपो पर बैठकर बरेली मोड़ पहुंचे। बरेली मोड़ चौराहा पर भीड़ देखकर सभी निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के नीचे से गुजरने लगे। इसी बची यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे संतोष ने बताया कि ओमकार ने उन्हें घर पर आने की कोई सूचना नहीं दी थी। उन्हें तो रिश्तेदारों के माध्यम से घटना की सूचना मिली।

दुधमुंहे बच्चे का शव देखकर अपना दर्द भूली क्रांति देवी
घटना के बाद दुधमुंहे रोहित का शव देखकर क्रांतिदेवी अपना दर्द को भूल गई। दो माह के बच्चे और पिता की मौत से वह अपनी सुधबुध खो बैठी है। घायल अंकित के सिर में भी गंभीर चोट आईं हैं। ओमकार की हालत भी नाजुक है। घटना की खबर लगते ही ओमकार के रिश्तेदार और मोहल्ले वाले जिला अस्पताल पहुंच गए।


चारों तरफ दीवार बनी होने के बाद भी लोग घुस जाते है
फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी ऐरा ने उसके आसपास दीवार बना रखी है। इसके बावजूद भी लोग चहारदीवारी के अंदर घुस जाते हैं। वहां तैनात चौकीदार लोगों को वहां से नहीं निकलने की हिदायत देता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed