फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If someone becomes a doctor, then someone wants to become an engineer.

कोई डॉक्टर बनेगा तो किसी की इंजीनियर बनने की तमन्ना

Mon, 25 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
If someone becomes a doctor, then someone wants to become an engineer.
डॉक्टर बनना चाहती हैं आईएससी 12वीं टॉपर फारिया
विज्ञापन

शाहजहांपुर। आईएससी 12वीं में 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप करने वाली जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा फारिया हनीफ का सपना डॉक्टर बनना है। फारिया बताती हैं कि उनके पिता हनीफ अहमद एक मेडिकल एजेंसी चलाते हैं। जिनसे प्रेरणा लेकर उनसे डॉक्टर बनने की सोची है। वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेंगी। 12वीं में टॉप करने के लिए उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के बाद सेल्फ स्टडी को तवज्जो दी। कोई कोचिंग नहीं ली। अगर कहीं कुछ समझ नहीं आया, तो अपने स्कूल टीचरों की मदद लेकर समस्या का समाधान किया। पढ़ाई में सभी का सहयोग मिला। जिसकी बदौलत उन्होंने टॉप कर लिया। उनकी दूसरे स्टूडेंस को भी सलाह है कि जो कुछ करें मन लगाकर करे, तो सफलता जरूर मिलेगी।
इंजीनियर बनना चाहते हैं आदित्य
शाहजहांपुर। होली एंजिल्स स्कूल के छात्र आदित्य कुमार रंजन ने भी आईएससी 12वीं की परीक्षा में 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस तरह से उन्होंने जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा फारिया हनीफ के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। जिले में टॉप करने से वह काफी खुश हैं। आदित्य ने बताते हैं उन्होंने जितनी भी देर पढ़ाई की उसको अच्छे से समझकर करने पर जोर दिया। बताया कि गणित उनका फेवरेट सब्जेक्ट है। पढ़ाई में उनके स्कूल टीचरों ने पूरा सहयोग किया। उनसे पढ़ने के अलावा यूट्यूब पर चलने वाली फ्री क्लासेज को भी अटेंड किया। जिसकी बदौलत इतने अच्छे अंक प्राप्त किए है। उनके पिता अनूप कुमार रंजन एक सरकारी टीचर, मां सूरजमुखी गृहणी हैं। बड़ी बहन बीएससी सेकेंड इयर की स्टूडेंट और छोटी बहन हाईस्कूल में हैं। बताया कि वह जेईई एडवांस को क्लीयर कर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

ताशिफा ने बीमारी होने के बावजूद ऑनलाइन पढ़ाई कर बनी सेकेंड टॉपर
शाहजहांपुर। होली एंजिल्स स्कूल की छात्रा ताशिफा मलिक ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की सेकेंड टॉपर बन गईं। ताशिफा ने बताया कि उनको एलर्जी हो गई थी। इसके साथ ही कोरोना का संक्रमण भी फैला हुआ था, इसकी वजह से वह बहुत ज्यादा स्कूल नहीं जा पाईं। ऑनलाइन यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई करके उसने परीक्षा दी। जिले की सेकेंड टॉपर बनने से वह बहुत खुश हैं। पिता एहतेशाम अहमद पुवायां हाइडिल में बड़े बाबू हैं, उनका हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। बड़े भाई गाजीपुर में होम्योपैथिक की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह भी डॉक्टर बनना चाहती हैं और इसके लिए एमबीबीएस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामयश ने रात में पढ़कर किया टॉप
शाहजहांपुर। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रामयश ने अधिकतर रात के समय पढ़ाई की। जिसकी बदौलत वह 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे टॉपर बन गए हैं। हालांकि वह होली एंजिल्स की छात्रा ताशिफा मलिक के साथ संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर बने हैं। लेकिन उन्होंने पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। बताया उन्हें भी एलर्जी की समस्या है। जिसकी वजह से पढ़ाई पर कुछ प्रभाव पड़ा। पिता महेश गुप्ता ट्रांसपोर्टर और मां छवि गुप्ता बेसिक की टीचर हैं। माता-पिता व टीचरों का पूरा सपोर्ट पढ़ाई में मिला। अब वह आईआईटी करेंगे। बताया कि गणित में उसके 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

तीन-चार घंटे की पढ़ाई ने बनाया कलश को जिले का तीसरा टॉपर
शाहजहांपुर। जिले में तीसरे नंबर के टॉपर बने कलश मिश्रा बताते हैं कि उन्होंने लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की है। दिन में तीन से चार घंटे पढ़ाई के लिए दिए। गणित और कॉमर्स विषय की कोचिंग भी ली। बताया कि माता-पिता और टीचरों का पढ़ाई के दौरान सहयोग मिला। इसलिए किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। पिता अवधेश मिश्रा अपना बिजनेस करते हैं, तो मम्मी वंदना हाउस वाइफ हैं। बड़ी बहन और एक छोटा भाई भी है। बताया कि उनकी इच्छा आर्मी ऑफिसर बनने की है, इसके लिए वह कोचिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed