फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If resources are available, daughters will be able to touch the sky in sports

संसाधन और प्लेटफार्म मिलने से खेलों में आसमान छू सकेंगी बेटियां

Fri, 15 Apr 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
If resources are available, daughters will be able to touch the sky in sports
साक्षी मिश्रा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हॉकी, बैडमिंटन, पावर लिफ्टिंग समेत कई खेलों में आसमान छूने वाली लड़कियों को क्रिकेट व अन्य खेलों में ऊंचाई तक जाने का मौका नहीं मिल पाया। शहरी और ग्रामीण परिवेश की तमाम छात्राएं खेल में अपना कॅरियर बनाना चाहती हैं। संसाधन और मौका उपलब्ध न होने के कारण मायूस होकर घर बैठना पड़ता है। जनपद में एकमात्र हथौड़ा स्थित स्टेडियम है। वहां भी खेलों के लिए कोच नियुक्त नहीं हैं। ऐसी स्थिति में खिलाड़ी हताश और निराश हैं। उचित मार्गदर्शन और खेल के संसाधन नहीं मिलने के कारण उनकी प्रतिभा दबकर रह जा रही है।
विज्ञापन

मौका नहीं मिल पाता
जनपद में विभिन्न तरह के खेलों में लड़कियां लगातार प्रयासरत रहती हैं, लेकिन कुछ ही छात्राएं ऐसी हैं, जो उच्च मुकाम तक पहुंच पाती हैं। वजह है कि छात्राओं को मौका और संसाधन नहीं मिल पाते हैं, जिसके चलते उनके सामने दिक्कत आती है। -हर्षिता
विज्ञापन

सुविधाएं मिलनी चाहिए
खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएं तो छात्राएं भी ऊंचा मुकाम हासिल कर सकी हैं। हर लड़की का सपना होता है कि वह अपना और परिवार का नाम रोशन करें। उसके लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। -एकता मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावे की जरूरत
कॉलेज स्तर पर खेलने के बाद आगे बढ़ने के लिए मौका नहीं मिल पाता है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। संसाधन और मौका मिले तो लड़कियां भी कुछ बेहतर करने की हिम्मत रखती हैं। -सुमनजीत कौर
प्रशासन स्तर से हों प्रयास
छात्राओं की कॉलेज स्तर पर टीम बन जाती है। वे बेहतर प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी तक खेल सकती हैं। उसके आगे का सफर करना उनके लिए मुश्किल होता है। छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन स्तर से काम होना चाहिए। -ममता देवी
क्रिकेट टीम बनना सराहनीय
अभी तक जनपद में कोई क्रिकेट की टीम नहीं थी। कॉलेज स्तर पर टीम बन गईं। यह काफी सराहनीय कार्य हुआ है। क्रिकेट में अपना कॅरियर बनाने वाली छात्राओं के लिए यह कार्य काफी हितकारी साबित हो सकता है। - अलका
शहर में हो व्यवस्था
जनपद में खेल के संसाधन उपलब्ध नहीं है। हथौड़ा स्टेडियम में कोच तक उपलब्ध नहीं है। वह शहर से काफी दूर होने के कारण छात्राएं वहां जाने से कतराती हैं। शहर के अंदर छात्राओं के खेल के लिए व्यवस्था होनी चहिए। -वंदना देवी
खेल से शरीर स्वस्थ
खेल से शरीर में चुस्ती-फुर्ती रहती है। प्रत्येक छात्रा कोई न कोई खेल से जुड़ी है, पर उसे खेल के जरिये आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्राओं को खेल में करियर बनाने के लिए जनपद स्तर पर काम होने की जरूरत है। -साक्षी मिश्रा

टीम मजबूती की जरूरत
क्रिकेट की टीम बनने के बाद अब कई एकेडमी छात्राओं का मैच कराने के लिए तैयार हैं। छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। लड़कियों को पहले अभ्यास पर जोर देकर अपनी टीम को मजबूत करने की जरूरत है। -सविता

ममता

ममता- फोटो : SHAHJAHANPUR

अलका

अलका- फोटो : SHAHJAHANPUR

एकता मिश्रा

एकता मिश्रा- फोटो : SHAHJAHANPUR

वंदना देवी

वंदना देवी- फोटो : SHAHJAHANPUR

सविता

सविता- फोटो : SHAHJAHANPUR

सुमनजीत कौर

सुमनजीत कौर- फोटो : SHAHJAHANPUR

-हर्षिता

-हर्षिता- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed