फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If a malaria patient is found, people from 50 nearby houses will be examined.

Shahjahanpur News: मलेरिया का रोगी मिलने पर आसपास के 50 घरों के लोगों की होगी जांच

Sat, 01 Jun 2024 04:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
If a malaria patient is found, people from 50 nearby houses will be examined.
शाहजहांपुर। मलेरिया से बचाव के लिए शनिवार से 30 जून तक जिले में एंटी मलेरिया अभियान शुरू होगा। इसमें कोविड-19 की तरह मरीजों और आसपास के लोगों की जांच की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति के परिवार व आसपास के 50 घरों के लोगों की जांच होगी। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


मलेरिया रोग की भयावह स्थिति से बचाने के लिए वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण के अपर निदेशक ने निर्देशित किया है। एक माह तक आशा कार्यकर्ता, एएनएम घर-घर जाकर बुखार के रोगियों की जांच करेंगीं। जांच में मलेरिया की पुष्टि होने पर रोगी के परिवार व आसपास के कम से कम 50 घरों में सर्वेक्षण कर बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की खोज व जांच की जाएगी। मच्छरों के पनपने के स्रोत तलाशे जाएंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि समुदाय के लोगों काे मलेरिया से बचाव के बारे में जागरूक करने व रोगियों की तलाश के लिए निर्देशित किया है। रोग नियंत्रण के लिए जनसमुदाय से सहयोग भी लेंगे। जिन इलाकों में अधिक रोगी मिले हैं, वहां दस प्रतिशत व्यक्तियों की जांच अवश्य की जाए। मध्यम प्रभावित लोगों में सात प्रतिशत की जांच कराएं। गर्भवती महिलाओं की मलेरिया की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

मच्छरों के प्रजनन वाले स्रोत भी तलाशेंगे

-जन सामान्य को मच्छरों के प्रजनन स्थलों के स्रोत को स्वास्थ्य कर्मी तलाश करेंगे। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि घरों के अंदर व आसपास, कूलर की टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमलों के नीचे की प्लेट, अनुपयोगी बर्तन आदि से जल निकालकर साफ कराएंगे।


------

अभी तक जिले में मिले 11 रोगी

-जिले में अभी तक मलेरिया के 11 रोगी सामने आ चुके हैं। सीएमओ ने अधिक जोखिम वाले क्षेत्र निगोही के पीलीभीत के बॉर्डर वाले गांवों में पांच मलेरिया के रोगी सामने आने के बाद सफाई व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था, तब से वहां कोई रोगी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed