फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Identification of the young man who was hit by a goods train as Wasim

मालगाड़ी से कटा युवक वसीम था, ईद हुई काली

Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Identification of the young man who was hit by a goods train as Wasim
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर के बीच रोडवेज रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त हो गई। देर शाम को भाई और पिता ने पहुंचकर वसीम अख्तर (45) निवासी बाडूजई प्रथम थाना सदर बाजार के रूप में पहचान की। वह अवसाद में बताए जा रहे हैं। ईद से पहले वसीम की मौत सेपरिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 2.04 बजे रोडवेज रेलवे फाटक के पास 45 वर्षीय व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई थी। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कराकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। देर शाम को अख्तर हुसैन ने अपने बेटे वसीम अख्तर के रूप में शिनाख्त की। जीआरपी के मुताबिक, परिजन वसीम को अवसाद में बता रहे हैं। बताते हैं कि वह पहले शराब पीते थे, लेकिन कुछ दिन से उन्होंने शराब को छोड़ दिया था। इसके बाद से अवसाद में रहते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

घर में चल रही थीं ईद की तैयारियां
वसीम के घर पर ईद को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही थीं, लेकिन देर शाम तक वसीम के घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। इस बीच हादसे की सूचना पर परिजन जीआरपी थाने पर पहुंचे। वसीम की शिनाख्त करते हुए परिजन बिलख पड़े। उनके घर में मातमी माहौल है। मंगलवार शाम को शव को पास के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वसीम की पत्नी, एक बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed