{"_id":"67c9f538d8deb2acef0bfb24","slug":"i-was-angry-with-my-parents-for-not-getting-the-house-built-for-me-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-139081-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मकान बनवाकर न देने पर माता-पिता से मान ली थी खुन्नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मकान बनवाकर न देने पर माता-पिता से मान ली थी खुन्नस
Fri, 07 Mar 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
मैना देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। शराब पीने का आदी विनोद कुमार माता-पिता पर मकान बनवाकर देने का दबाव बना रहा था। बताते हैं कि वह जायदाद में पूर्व में मिले अपने हिस्से से संतुष्ट नहीं था। तभी उसने दोनों को रास्ते से हटाने की कोशिश की।
भैयालाल का बड़ा पुत्र विनोद उनके पास ही रहता था। दूसरे नंबर का बेटा विपिन अलग घर में रहता है। तीसरा भाई प्रदीप पानीपत में काम करता है। बताते हैं, विनोद पिता से अलग मकान बनवाकर देने की मांग कर रहा था। बेटे के शराबी प्रवृत्ति का होने के कारण भाईलाल को उसके द्वारा जमीन बेच दिए जाने का डर था। बुधवार की शाम को विनोद शराब पीकर आया तो पत्नी राधा को पीट दिया।
शाम को परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कराकर उसे सुला दिया था। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे विनोद जागा और नशा उतरने पर फिर से शराब के लिए रुपये मांगने लगा। राधा के इन्कार करने पर कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी पलक के खाते में आए यूनीफाॅर्म के रुपये देने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
इन्कार करने पर मकान से भाला लेकर बाहर कुर्सी डालकर बैठ गया। दोपहर तीन बजे पलक खेत से लौटी तो जनसेवा केंद्र चलने के लिए कहने लगा। बेटी ने कुछ देर बाद चलने की बात कहकर टाला तो विनोद ने गुस्से में आकर उसे पीट दिया। तभी भाई लाल आ गए और पलक को बचाने लगे। इतने में विनोद अपने पिता पर हमलावर हो गया। उन्हें भाला लेकर दौड़ा लिया। भाईलाल की नातिन सुमन ने बताया कि नाना के बाहर जाने के दौरान नानी मैना देवी आ गईं। तब उसने नानी के ऊपर भाले से हमला कर मार डाला।