फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   husband wife died in car accident in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: कार की टक्कर से दंपती की मौत, बेटी के घर से लौट रहे थे दोनों; 12 घंटे में दूसरा हादसा

Sat, 25 Jan 2025 02:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 02:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में शनिवार को 12 घंटे के अंदर दूसरा हादसा हुआ। बेटी के घर से लौट रहे बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव अशोकपुर निवासी पूरनलाल (50 वर्ष) की बाइक को कार से टक्कर लग गई। हादसे में पूरनलाल और उनकी 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
husband wife died in car accident in Shahjahanpur
मृतकों के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में बेटी के घर से बाइक से लौटते समय कार की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव अशोकपुर निवासी पूरन लाल 50 और उनकी पत्नी उर्मिला देवी 45 को मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर क्षतिग्रस्त कार को थाने में खड़ा करवा लिया है।

विज्ञापन


पूरन लाल पाल और उनकी उर्मिला देवी शुक्रवार को अपनी बेटी रेनू पाल पत्नी संतराम पाल के घर तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम कपसेड़ा गए थे। रात भर ठहरने के बाद सुबह दस बजे बाइक से घर जाने को निकले थे। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मलुकापुर के सामने लाल पंप से पूरनलाल ने बाइक में पेट्रोल डलवाया। पंप से निकलते ही बाइक की कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपती की मौके पर मौत हो गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी भिजवाया। हादसे की सूचना पर पूरनलाल के पुत्र रजनीश पाल, मिंटू, बेटी पिंकी, रेनू, पुष्पा, शोभा हतप्रभ रहे गए। गांव के काफी लोग मीरानपुर कटरा के सीएचसी में पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों काे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर जुगलकिशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्हागंज क्षेत्र में पांच की मौत 
इससे पूर्व अल्हागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी पर बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पांच युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। ये युवक शादी से लौट रहे थे। इनकी कार ट्रक से टकरा गई थी।  

संबंधित खबर- Shahjahanpur Road Accident: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर कंटेनर से टकराई कार, पांच युवकों की मौत, एक घायल

 

छुट्टा पशुओं से टकराने से ग्रामीण की मौत, बेटा घायल
बाजार से लौटते समय बाइक सवार के सामने छुट्टा पशु आ गए। बाइक टकराने से खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव नवदिया निवासी रामपाल 58 की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका पुत्र शिशुपाल को भी घायल हो गया। 

खेतीबाड़ी करने वाले रामपाल बृहस्पतिवार को अपने बेटे शिशुपाल के साथ बाजार गए थे। कटरा-खुदागंज मार्ग पर उनकी बाइक के सामने अचानक से छुट्टा पशु आ गए। काफी बचाने का प्रयास करने के बाद भी कामयाब नहीं हुए। छुट्टा पशु से टकराने से पिता-पुत्र घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर रामपाल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रामपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed