फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband throws acid at woman during domestic dispute; condition critical.

Shahjahanpur News: घरेलू विवाद में पति ने महिला पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Fri, 19 Jun 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Husband throws acid at woman during domestic dispute; condition critical.
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती तेजाब से झुलसी मंजू। संवाद
शाहजहांपुर। घरेलू विवाद में थाना मदनापुर क्षेत्र के चाहरपुर गांव के रहने वाले सत्यवीर ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी मंजू सिंह पर तेजाब फेंक दिया। इससे उनका चेहरा व दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। विनीत सिंह ने अपने बहनोई सत्यवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंजू के मायके वालों ने ससुराल वालों से नाराजगी जताई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। मंजू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, थाना गढ़ियारंगीन क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी मंजू सिंह की शादी 27 साल पूर्व थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव चाहरपुर निवासी सत्यवीर से हुई थी। पिछले साल उनकी एक बेटी की मौत हो गई थी। एक बेटे की शादी कुछ समय पूर्व की थी। मंजू के भाई विनीत ने बताया कि करीब तीन महीने से बहनोई सत्यवीर बहन मंजू को काफी परेशान कर रहा था। उनके साथ आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन

परेशान होकर मंजू के मायके वालों ने थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन मामला पारिवारिक होने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने के स्थान पर पति-पत्नी को समझाबुझाकर शांत कर दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह विवाद होने के बाद सत्यवीर ने मंजू पर तेजाब फेंक दिया। सूचना पर उसके मायके वाले गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव और राजकीय मेडिकल कॉलेज में कई बार मंजू के मायके वालों और ससुराल वालों में नोकझोंक हुई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझाया। मेडिकल कॉलेज में ढाई-तीन घंटे चले उपचार के बाद मंजू को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विपिन सिंह ने मदनापुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बहन की शादी को 27 साल हो चुके हैं, लेकिन बहन हमेशा घरेलू हिंसा व दहेज के लिए उत्पीड़न की शिकार रही। पिछले तीन महीने में तो बहनोई ने कई बार बहन से मारपीट की। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे उसने मंजू पर तेजाब फेंका। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
-------------
कुछ समय पहले जेल से छूटा था सत्यवीर
-सत्यवीर सिंह कई वर्ष पूर्व हुई एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। विनीत सिंह ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका बहनोई सत्यवीर उर्फ नेक्सू सजायाफ्ता मुजरिम है। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है। सीओ सदर शुभम वर्मा का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
-----
25 से 30 प्रतिशत झुलसी महिला
- राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के ईएमओ डॉ. वीरेंद्र गंगवार ने बताया कि महिला करीब 25 से 30 प्रतिशत तक झुलसी है। बेहतर इलाज के लिए महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं, परिजनों के मुताबिक, मंजू देवी बेटे केशव के पक्ष में बात करती थीं। इसके चलते मंजू का उसके पति से आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद इतना होता कि दोनों में मारपीट हो जाती थी। कुछ माह पूर्व ही मंजू के बेटे की शादी हुई है। इसके बाद विवाद और बढ़ गया था।
--------------
पिछले साल हो गई थी बेटी की मौत
- मंजू सिंह के मायके वालों का कहना है कि सत्यवीर की आदतें ठीक नहीं थीं। जरा-जरा सी बात पर झगड़ा करता था। पिछले साल उसकी बेटी अंजलि की मौत हो गई थी। अब सत्यवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। तभी दिल को सुकून मिलेगा।

--------------
पुलिस ने कब्जे में ली बोतल
- घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बोतल को कब्जे में लिया। सत्यवीर तेजाब खरीदकर लाया या घर पर रखा था, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती तेजाब से झुलसी मंजू। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती तेजाब से झुलसी मंजू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed