फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband strangled his wife to death in Shahjahanpur

पत्नी का कत्ल: पति ने साड़ी से घोंटा गला, फिर खुद को चारपाई से बांधा; रची ऐसी साजिश, पुलिस का दिमाग भी चकराया

Fri, 01 Dec 2023 12:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 12:21 PM IST
सार

शाहजहांपुर में पैसों की खातिर युवक ने साड़ी से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया, फिर अंदर जाकर खुद को चारपाई से बांध लिया। पुलिस को लूटपाट और हत्या की कहानी बताई। जांच में जब मामला खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई।   

विज्ञापन
Husband strangled his wife to death in Shahjahanpur
रीना का फाइल फोटो, हत्यारोपी पति उमेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में मायके से पांच लाख रुपये नहीं लाने पर रोजा थाना क्षेत्र के गांव सिसौआ निवासी उमेश ने अपनी पत्नी रीना (27) की हत्या कर दी थी। आरोपी ने सोमवार रात करीब दो बजे चारपाई के एक पाये में साड़ी बांधकर सो रही पत्नी के गले में लपेटा, फिर दूसरी ओर खींचकर उसका गला घोंट दिया। उमेश ने रीना की हत्या कर शव मकान के बाहर सड़क पर फेंक दिया था। 

विज्ञापन


उसने कर्जदाताओं पर लूटपाट के बाद हत्या करने की बात कहते हुए पुलिस को गुमराह किया। मृतका के पिता बटेश्वर दयाल गुप्ता ने दामाद समेत छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर रोजा राजीव कुमार ने शक के आधार पर उमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: कंडक्टर ने मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत; रोजी-रोटी के लिए जा रहा था जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि डीजे व जनसेवा केंद्र चलाने के लिए उसने चरखुई गांव की सपना गुप्ता, आजाद और रामापुर निवासी अनिल से उधार किया था। कारोबार में नुकसान होने पर कर्जदाता रुपये मांग रहे थे। पत्नी रीना से शादी में कम दहेज लाने की बात कहते हुए पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया था। उसके रुपये नहीं लाने पर साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी।

साजिश के तहत दिया घटना को अंजाम
सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि दिवाली के बाद मायके से रुपये लेकर नहीं आने पर दंपती पर झगड़ा हुआ था। सात दिन पहले उसने हत्या का प्लान बनाया। कर्जदाताओं को रुपये लौटाने के लिए बुलाया था। उनसे बातचीत करते हुए मोबाइल का समय बदलकर फोटो भी खींच लिया था। रात दो बजे बरामदे में साड़ी कसकर रीना गुप्ता की हत्या कर दी। गला कसने से उसकी जान चली गई। रात में शव घर के बाहर फेंक दिया।

इसके बाद खुद को चारपाई से बांध लिया। रीना का शव देखकर घर के अंदर आए ग्रामीणों को वह बंधा मिला था। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि उमेश को चारपाई से खोलने पर उसने लेनदारों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट व रीना की हत्या की कहानी सुनाई थी। लेनदारों के फोटो भी दिखाए थे, जिससे हत्या की शक की सुई उनकी ओर घूम जाए। लेकिन जांच में उसकी पोल खुल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed