फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband killed his wife by crushing her face in Shahjahanpur

पत्नी को इस चाहत पर दी खौफनाक मौत: पति ने सिलबट्टे से कूचा मुंह, फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए रची यह साजिश

Tue, 19 Apr 2022 06:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Apr 2022 06:36 PM IST
सार

शनिवार को आरोपी हरिकांत पत्नी पिंकी को लेकर दिल्ली से शाहजहांपुर में अपने गांव चौहनापुर आया था। इसके बाद दोनों पूर्णागिरी में देवी के दर्शन करने चले गए। सोमवार रात वहां से लौटने के बाद हरिकांत ने पत्नी की हत्या कर दी। एसपी एस आनंद ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चा पैदा करने को लेकर विवाद सामने आया है। पिंकी अपने वारिस को पैदा करना चाहती थी। जबकि हरिकांत के दो बेटे पहले से थे। वह बच्चे के लिए तैयार नहीं था।

विज्ञापन
Husband killed his wife by crushing her face in Shahjahanpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर में सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव चौहनापुर में सोमवार रात पिंकी त्रिपाठी (38) की उसके पति हरिकांत त्रिपाठी ने सिलबट्टे से मुंह कूच हत्या कर दी। गुमराह करने के लिए उसने घर में लूट व पत्नी की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस की सख्ती पर उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस के मुताबिक पिंकी बच्चे को जन्म देना चाहती थी, जबकि हरिकांत इसके लिए तैयार नहीं था। 

विज्ञापन


हरिकांत (55) दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसकी शादी रामपुर जनपद के थाना मिलक के गांव कृत्या पांडेय निवासी नत्थूलाल पांडेय की बेटी पिंकी के साथ 2002 में हुई थी। हरिकांत ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। हरिकांत का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। शनिवार को आरोपी हरिकांत पत्नी पिंकी को लेकर दिल्ली से अपने गांव चौहनापुर आया था। इसके बाद दोनों पूर्णागिरी में देवी के दर्शन करने चले गए। सोमवार रात दो बजे उनकी वापसी हुई थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुबह छह बजे हरिकांत ने डॉयल 112 को फोन कर घर में बदमाशों द्वारा लूटपाट व पत्नी पिंकी त्रिपाठी की हत्या की सूचना दी। कुछ देर में सेहरामऊ दक्षिणी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। कमरे में पिंकी का शव पड़ा मिला। उसका मुंह सिलबट्टे से कूचा गया था। पुलिस ने आरोपी हरिकांत को हिरासत में ले लिया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चा पैदा करने को लेकर विवाद सामने आया है। पिंकी अपने वारिस को पैदा करना चाहती थी। जबकि हरिकांत के दो बेटे पहले से थे। वह बच्चे के लिए तैयार नहीं था। इसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed