फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   husband cut Wife nose with knife after altercation report filed against accused

शाहजहांपुर: कहासुनी के बाद चाकू से काटी पत्नी की नाक, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Dec 2021 06:40 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 06:40 PM IST
सार

पति के अलावा सास पंचवटी, देवर सूरजपाल तथा जनपद बदायूं के थाना दातागंज के गांव पथरा निवासी अशोक के भांजे दिनेश ने उसे व उसकी मां को बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन
husband cut Wife nose with knife after altercation report filed against accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में शुक्रवार सुबह कहासुनी होने के बाद ढका ताल्लुके उजेरा गांव में पति अशोक ने पत्नी नेहा पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी नाक लहूलुहान हो गई। पत्नी ने पति व सास समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


ढका ताल्लुके उजेरा गांव के अशोक का गुरुवार रात पत्नी से विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। सूचना पाकर अशोक की सास भी गांव पहुंच गई। सुबह सुलह-समझौते के प्रयास चल रहे थे तभी पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी होने लगी। पत्नी नेहा का आरोप है कि अशोक ने वहां रखे चाकू से उसकी नाक पर हमला किया जिससे वह लहूलुहान हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान बीच बचाव करने पर पति के अलावा सास पंचवटी, देवर सूरजपाल तथा जनपद बदायूं के थाना दातागंज के गांव पथरा निवासी अशोक के भांजे दिनेश ने उसे व उसकी मां को बुरी तरह पीटा। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल विवाहिता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed