फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband could not bear the grief of wife death committed suicide before the funeral in shahjahanpur

UP: पत्नी से इतना प्यार कि उसकी मौत का गम नहीं सह पाया पति, अंतिम संस्कार से पहले दी जान

Wed, 14 May 2025 01:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 May 2025 01:50 PM IST
सार

Shahjahanpur News: एक युवक अपनी पत्नी की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने फूफा के घर जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। उधर, घरवाले पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो स्तब्ध रह गए। 

विज्ञापन
Husband could not bear the grief of wife death committed suicide before the funeral in shahjahanpur
गांव सिल्हुआ में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में पत्नी की इलाज के दौरान मौत होने पर दुखी युवक ने खुटार के गांव सिल्हुआ में फूफा के घर आकर फंदे से लटककर जान दे दी। युवक लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव लोहचनपुर निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार की पत्नी कामिनी ने आठ दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद इंफेक्शन होने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। लखीमपुर में इलाज के बाद फायदा न होने पर राजीव ने पत्नी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 13 मई की शाम राजीव रुपयों का इंतजाम करने घर चला आया था। राजीव के आने के बाद उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया था। परिजन शव घर ले आए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पतियों को छोड़ दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- पुरुषों से नफरत; हैरान करने वाली है इनकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फूफा के घर में फंदा लगाकर दी जान 
बुधवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच राजीव खुटार के गांव सिल्हुआ में अपने फूफा के घर आ गया। उसके फूफा के यहां के सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने लोहचनपुर गए थे। राजीव ने फूफा के घर में रखी सीढ़ी में फंदा लगा लिया और लटककर जान दे दी। 

राजीव की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अंतिम संस्कार रोककर राजीव के पिता अर्जुन सिल्हुआ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। अर्जुन ने बताया कि पुत्र राजीव और बहू कामिनी में बेहद प्रेम था। बहू की मौत के दुख में ही राजीव ने जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed