फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hundreds of vehicles stranded in the jam on Lucknow-Delhi and Lipulekh-Bhind National Highways

लखनऊ-दिल्ली और लिपुलेख-भिंड नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of vehicles stranded in the jam on Lucknow-Delhi and Lipulekh-Bhind National Highways
शाहजहांपुर। जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हरदोई बाईपास चौराहा पर सोमवार को दोपहर सर्विस लेन का निर्माण कार्य जाम लगने का कारण बन गया। उधर, लिपुलेख-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगोही के पास कैमुआ नदी के पुल पर ट्रक खराब होने से दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम खुलवा दिया, लेकिन लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दिन ढलने तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

रौसर कोठी। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हरदोई बाईपास चौराहा से बरेली मोड़ की ओर पूर्व दिशा की बायीं तरफ सर्विस लेन पर सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे बजरी-कोलतार की दूसरी परत बिछाने के लिए मशीनें मंगाकर काम शुरू कराया गया। इससे चौराहा से लेकर आगे वाहन निकलने में दिक्कत हुई तो वाहन रेंगने लगे। शाम चार बजे सर्विस लेन के निर्माण में और तेजी आई तो वाहनों की रफ्तार इतनी घट गई कि रोजा के ओवरब्रिज से लेकर हरदोई चौराहा और वहां से आगे बरेली मोड़ के पुराने टोल प्लाजा तक करीब चार किमी दूरी मेें वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में ठेकेदार के कर्मचारियों की मदद से पुलिस ने वाहनों को आगे बढ़ाना शुरू किया। रात नौ बजे तक वाहन रेंगते हुए निकलते रहे और उन्हें बरेली मोड़ से रोजा की चार किमी दूरी तय करने में एक घंटा लग रहा है।
विज्ञापन

कैमुआ पुल का सिंगल लेन यातायात को बना मुसीबत
निगोही। लिपुलेख-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत शाहजहांपुर- पीलीभीत मार्ग पर कैमुआ पुल के बीच में ट्रक खराब हो जाने से सोमवार शाम जाम लग गया। पुल पर लगे जाम से मार्ग के दोनों ओर पांच किमी किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने मशक्कत के बाद दो घंटे में जाम खुलवाया। इसके बाद वाहनों रेंगते हुए चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के निकट कैमुआ नदी का पुल इतना संकरा है कि उससे होकर विपरीत दिशा के दो वाहन एक साथ पास नहीं हो सकते। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। सोमवार शाम करीब छह बजे शाहजहांपुर से पीलीभीत की ओर जा रहा ओवरलोड ट्रक पुल के बीच पहुुंचकर खराब हो गया। कुछ ही देर में पुल के दोनों ओर मार्ग पर जाम लग गया। इससे ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने बमुश्किल वाहनों को पीछे हटाया और खराब हुए ट्रक को पुल से बाहर खिंचवाया और इसके बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। जाम के दौरान बाइक सवार, मैजिक, टैंपो, कार आदि छोटे वाहन गांव संडा खास, खेरा संडा, नकटिया, ऐठापुर, ढींग और हमजापुर होते हुए निकले, लेकिन भारी वाहन दो घंटे तक जाम मेें फंसे रहे।
खन्नौत नदी के पुल पर जाम से लोगों ने झेली परेशानी
शाहजहांपुर। वन-वे ट्रैफिक होने के की वजह से खन्नौत नदी के पुल पर आए दिन जाम लग जाता है। सोमवार को भी वाहनों के आने सामने आने से मूर्छा मोड़ तक जाम लग गया और करीब आधे घंटे तक वाहन फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जाम की समस्या से समाधान के लिए सिंधौली में स्थित खन्नौत नदी के पुल के पास पश्चिम दिशा में दूसरे ओवरब्रिज निर्माण शुरू हुआ था। मगर कुछ दिन काम चलने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई। तब से पुल निर्माण का काम बंद हो गया। वहीं पुराना पुल इतना संकरा है कि दोनों तरफ से एक साथ दो बड़े वाहन निकलना संभव नहीं होता। जिसकी वह से आए दिन दिल्ली पलिया स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या बनी रहती है। सोमवार को भी सिंधौली के पास बने खन्नौत नदी पुल पर दो वाहनों के आमने सामने आने जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद एक साइड के वाहनों को निकाला, तब जाकर जाम की समस्या से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed