{"_id":"68472a787dbe962284072f34","slug":"humidity-increased-due-to-the-effect-of-eastern-wind-mercury-crossed-41-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-145651-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्वी हवा के असर से उमस बढ़ी... पारा पहुंचा 41 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्वी हवा के असर से उमस बढ़ी... पारा पहुंचा 41 पार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर तक हालात मौसम काफी गर्म हो गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। पूर्वी हवा के असर से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी मौसम खुला रहेगा और तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होगी। उमस का असर बढ़ेगा।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से हल्के बादल रहेंगे। आर्द्रता 37 प्रतिशत होने से हवा में नमी कम हो गई है। इसके असर से मंगलवार को तापमान में वृद्धि होगी और उमस का असर और बढ़ने की संभावना है।