फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Humidity and heat continued, mercury rose for the tenth consecutive day

उमस और गर्मी का सितम जारी, लगातार दसवें दिन उछला पारा

Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Humidity and heat continued, mercury rose for the tenth consecutive day
फुल मस्ती... शाहजहांपुर में मंगलवार को भीषण गर्मी के दौरान बाथ टब में मस्ती करते बच्चे। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी लगातार सितम ढहा रही है। जन-जीवन बेहाल है। न सिर्फ इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी गर्मी में अकुलाए हुए हैं। मंगलवार को थर्मामीटर का अधिकतम पारा 0.2 बढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री घटकर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रात में बादल कम होने से तापमान में कमी आई तो सुबह तक ओस के प्रभाव से वातावरण में आर्द्रता 32 से बढ़कर 68 प्रतिशत हो गई। इस कारण कुछ देर तक पछुआ के ठंडे झोंके पूरी रात उमस और गर्मी से बेहाल रहे लोगों को राहत देते रहे, लेकिन सुबह जैसे-जैसे सूरज आसमान पर चढ़ा, उसकी किरणें तेज होती गईं और दिन में 11 बजे तक धूप में तपिश इतनी अधिक हो गई कि हवा भी गर्म हो उठी।
विज्ञापन

नतीजे में दोपहर से शाम को दिन ढलने के बाद तक वातावरण में गर्माहट बनी रही। इस दौरान गर्मी से बचने के लिए लोगों ने गैर जरूरी काम शाम तक को टाल दिए और घरों के अंदर बने रहे। गत दस दिन से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीती चार मई को आठ मिमी बारिश के बाद अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री घटकर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया था। तब से दिन में पारा लगातार उछल रहा है। हालांकि, गत 11 मई को फिर आठ मिमी पानी बरसने से उमस में थोड़ी कमी आई, लेकिन दिन के तापमान में तभी से बढ़ोतरी का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, गत 29 व 30 अप्रैल को तेज धूप के साथ गर्म पछुआ हवाएं चलने से दिन में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम बिंदु तक पहुंच गया था। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार लगातार तेज धूप से हवा गर्म हो रही है। चूंकि, मौसम में बदलाव के फिलहाल कोई संकेत नहीं हैं। इसलिए अगले एक-दो दिन में गर्मी नया रिकार्ड बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed