फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   humarai pradhan

सड़क और गंदे पानी की समस्या को दूर करेंगी ग्राम प्रधान

Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
humarai pradhan
सड़क और गंदे पानी की समस्या को दूर करेंगी ग्राम प्रधान
विज्ञापन

शाहजहांपुर। विकास खंड ददरौल की ग्राम पंचायत पंथी में समस्याओं का अंबार है। रास्तों में भरा गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना रहता है तो शिक्षा की भी समुचित व्यवस्था है। इस बार ग्रामीणों ने फूलमती को प्रधान चुना है जिनसे उन्हें काफी उम्मीद है। प्रधान का भी कहना है कि वे गांव के विकास में कोरो कसर नहीं रखेंगी। सड़क और गंदे पानी की समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

-
प्रधान का एजेंडा
प्रधान फूलमती कहती हैं कि सबसे बड़ी प्राथमिकता गांव की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कराना है। कोशिश रहेगी कि बच्चों को इंटर तक की शिक्षा के लिए भटकना न पड़े। गांव के रास्तों की हालत ठीक कराएंगी। गंदे पानी को साफ कराकर खड़ंजा या इंटरलॉकिंग बनवाएंगी। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

-
एक नजर
आबादी-5100
साक्षरता-50 प्रतिशत
शिक्षा व्यवस्था-एक प्राथमिक और एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय
-
गांव की मुख्य समस्याएं
-गंदे पानी की निकासी नहीं
-नाली और खड़ंजा नहीं है
-श्मशानस्थल नहीं है
-पंचायत घर का निर्माण अधूरा
-इंटर कॉलेज नहीं है
-
शिक्षित बच्चे देश का भविष्य हैं। यहां पर साक्षरता की दर बहुत कम है। गांव में इंटर कॉलेज बनना चाहिए ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए भटकना न पड़े।
-ब्रजेश
-
गांव में कई पात्र लोगों के पास शौचालय नहीं हैं। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना चाहिए। आवास-शौचालय प्राथमिकता से दिए जाएं।
-राधारानी
-
तालाब न होने से गांव में गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक हो।
-मुकेश
-
गांव की सड़कों पर खड़ंजा डलवाना चाहिए। गंदे पानी के निकास की व्यवस्था भी ठीक की जाए। ग्रामीणों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
-अजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed