फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Human chain will be formed on the banks of Gomti, Minister of Jal Shakti will also come

गोमती नदी किनारे बनेगी मानव श्रृंखला, जलशक्ति मंत्री लेंगे भाग 18-25-02

Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Human chain will be formed on the banks of Gomti, Minister of Jal Shakti will also come
पुवायां। गोमती नदी के संरक्षण और अविरल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने और पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत 28 जुलाई को होगी। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी भाग लेंगे। इससे गोमती नदी की जलधार अविरल करने के प्रयासों को बल मिलेगा।
विज्ञापन

पुवायां के नगर पालिका सभागार में मंगलवार को लोकभारती ब्रज प्रांत की बैठक हुई। बैठक में गोमती नदी को अविरल बनाने पर विचार किया गया। सफाई की रूपरेखा, अवैध कब्जों पर भी विचार विमर्श हुआ। तय किया गया कि पुवायां क्षेत्र में गोमती नदी के पन्नघाट से मस्तान घाट के बीच लगभग छह किमी के तट क्षेत्र को विशेष योजना में लिया है। इस क्षेत्र को नदी की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इस क्रम में 28 जुलाई को विशेष जागरूकता और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोग छह किमी की मानव श्रृंखला बनाएंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मानव श्रृंखला का हिस्सा बनेंगे। बैठक में एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ब्रजेंद्र पाल सिंह, सह-संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, सह-संपर्क प्रमुख नीरज सिंह, क्षेत्रीय संयोजक संजय उपाध्याय, प्रांत व्यवस्था प्रमुख आलोक मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, विहिप जिलाध्यक्ष केके गुप्ता गोमती नदी क्षेत्र के तमाम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed