{"_id":"61897a24d982de1f5649edf9","slug":"hulas-nagra-crosing-shahjahanpur-news-bly465496114","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सालों से अटके हुलासनगरा ओवरब्रिज के काम को रफ्तार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सालों से अटके हुलासनगरा ओवरब्रिज के काम को रफ्तार की उम्मीद
विज्ञापन
हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद होने की वजह से लगा जाम।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर पिछले 11 सालों की कवायद के बावजूद अब तक ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है। यही वजह है कि रोजाना क्रॉसिंग पर लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में होंगे तो आम जनता को उम्मीद है कि वह समस्या के निराकरण के लिए प्रयास करेंगे। हाईवे के यातायात में पड़ रही रुकावट के स्थायी समाधान को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फोरलेन के साथ क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज को मंजूरी दी थी, लेकिन उसके लिए मंगाए गए गार्डर रेल प्रशासन ने करीब छह माह पहले तकनीकी जांच में फेल कर दिए थे। ओवरब्रिज के लिए नए गार्डर मिलने के बाद अब उसके निर्माण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से कब छुटकारा मिलेगा, इसका कोई पता नहीं है। जब भी कटरा से होकर बरेली की ओर जाना होता है, हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम हमेशा परेशान करता है। जल्द पुल का निर्माण होना चाहिए। - नवनीत सक्सेना, तारों वाला बाग
जब भी बरेली-दिल्ली जाना होता है, तो यही सोचकर घर से निकलते है कहीं जाम न मिले। लेकिन हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास जाम जरूर मिलता है। काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा है। अब फिलहाल दूसरे रास्ते से आते-जाते हैं - मेथ्यू नोएल, चिनौर
विज्ञापन
हुलासनगरा क्रासिंग का ओवरब्रिज न बन पाने की वजह से बरेली से लेकर लखनऊ तक के कारोबार पर असर पड़ रहा है। ओवरब्रिज बनने से बरेली -लखनऊ हाइवे पर ठप पड़ा व्यापार फिर से शुरू हो सकेगा।
प्रवेश गुप्ता, मीरानपुर कटरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आ रहे हैं। उन्हें इस ओवरब्रिज की समस्या को गंभीरता से लेकर इसका निदान कराना चाहिए ताकि नेशनल हाईवे से गुजरने वालों को राहत मिल सके। हालांकि भाजपा सरकार में काम तेज हुआ है।
ठाकुर सरवन सिंह, मीरानपुर कटरा