फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hulas nagra crosing

रोज ही लग रहा जाम, राजनीतिक दल सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में उलझे

Sat, 24 Jul 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
hulas nagra crosing
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न बन पाने से रोजाना हजारों लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बसपा, सपा और अब भाजपा सरकार होने के बावजूद दस सालों में एक ओवरब्रिज नहीं बन सका है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन हकीकत है कि किसी ने जनता से जुड़ी इस प्रमुख समस्या पर कभी ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

हालात इतने खराब हैं कि आम आदमी बरेली जाते समय बीसलपुर होते हुए बरेली जाना पसंद करता है। हालांकि इस रोड की हालत भी खराब हो चुकी है। जो सफर आसानी से दो घंटे में पूरा हो सकता है, उस सफर में तीन से चार घंटे तक बर्बाद करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो--59
राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों का नजरिया
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का काम बसपा शासनकाल से पहले का चल रहा है। सीतापुर, बरेली में इसका काम पूरा भी हो चुका है। शाहजहांपुर के आसपास अब तक लटका हुआ है। अगर कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो इसको विभागीय लापरवाही ही माना जा सकता है। - जदुवीर गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा की दोबारा सरकार बन गई, लेकिन हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। झूठ के सहारे केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार चल रही है। विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। भाजपा सरकार का जनता के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं सिर्फ सत्ता से प्रेम है। - तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा
रेलवे और शासन-प्रशासन में सामंजस्य की कमी के कारण हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। सिर्फ यही क्रॉसिंग नहीं बल्कि सार्वजनिक महत्व की अन्य परियोजनाएं भी ठप पड़ी हैं। पुवायां रोड पर सिंधौली स्थित खन्नौत पुल के कुएं कंक्रीट से तैयार कराने के बाद ठेकेदार काम छोड़ गया। इसके पीछे अधिकारियों की ढिलाई सीधे तौर पर जिम्मेदार है। -रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के कार्य को गंभीरता से लेकर विभागीय अधिकारियों बातचीत करने के लिए सांसद अरुण कुमार सागर से कहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात की है और जल्द से जल्द आ रही समस्याओं को दूर कर काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। - हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
आम लोगों की दो टूक
एक दशक से ओवरब्रिज बनने की राह देख रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता में जनता से जुड़ा यह बड़ा मुद्दा शामिल नहीं दिख रहा। नेशनल हाईवे की इस बड़ी बाधा पर तो सरकार को ध्यान देना चाहिए। इसके बावजूद एक दशक में ओवरब्रिज न बन पाना सरकार की विफलता है। बरेली जाना होता है तो बीसलपुर होते हुए जाते हैं। हालांकि यह रास्ता भी बदहाल हो चुका है। हुलासनगरा रेलवे फाटक पर भी बदइंतजामी है।

- इं. अनुज गुप्ता
ओवरब्रिज बनवाने में सरकार की इच्छाशक्ति नजर नहीं आती। वरना दस साल में परिवहन के लिहाज से इतने महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का निर्माण आसानी से कराया जा सकता था। ओवरब्रिज न होने से आम आदमी को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी घंटों हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम में जूझना पड़ जाता है। फिलहाल तो ओवरब्रिज निर्माण की आस नजर नहीं आती है।
-डॉ. गौरव कौशल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed