फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Huge jam from Hulasangra railway gate to Roja on National Highway

नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे फाटक से रोजा तक भीषण जाम

Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Huge jam from Hulasangra railway gate to Roja on National Highway
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लोग दिनभर मुसीबतें झेलते रहे। सुबह को हुलासनगरा रेलवे फाटक पर भीषण जाम लगने से दोनों तरफ करीब चार-चार किलोमीटर तक लाइनें लगी रहीं। दोपहर में थाना आरसी मिशन इलाके में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रक खराब होने से हरदोई बाईपास चौराहा करीब चार घंटे जाम रहा, जिससे रोजा ओर बरेली मोड़ तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं। शाम को रोजा रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लगने के बाद देर शाम तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। गड्ढों और क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रेलवे फाटक के दोनों ओर हाईवे पर करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। इधर, मीरानपुर कटरा कस्बा और बरेली की तरफ फतेहगंज पूर्वी तक जाम लगा तो कटरा थाने का आधा पुलिस बल सड़क पर उतर गया। सुबह करीब नौ मीरानपुर कटरा मुख्य चौराहे से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जलालाबाद रोड से खैरपुर चौराहा होते हुए जैतीपुर से फतेहगंज पूर्वी को निकाला गया। छोटे वाहन और रोडवेज बसों को कसरक गांव से हुलासनगरा होते हुए निकाला। तब कहीं जाकर 11 बजे जाम खुल सका। हालांकि इसके बाद काफी देर तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

रौसर कोठी। हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहा से बरेली की ओर करीब एक किलोमीटर आगे दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रक खराब हो गया। इसके कुछ ही देर में जाम हरदोई बाईपास चौराहे तक पहुंच गया, जिसके बाद पूरा चौराहा जाम हो गया। दोपहर करीब एक बजे रोजा प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह और टीआई टीम के साथ मौके पर गए। मगर तब तक जाम इधर बरेली मोड़ और दूसरी तरफ रोजा तक पहुंच चुका था। पुलिस काफी देर मशक्कत के बाद भी जाम नहीं खुलवा सकी तो खराब ट्रक को खिंचवाकर एक तरफ कराया। मगर तब तक जाम इतना भयंकर रूप ले चुका था कि कदम भर इधर-उधर खिसक पाना मुश्किल था। इस बीच मैकेनिक को बुला कर ट्रक ठीक कराया गया। ट्रक हटवाने के बाद पुलिस ने कुछ वाहनों को आगे-पीछे हटवाया। तब जाकर अपराह्न सवा तीन बजे जाम खुल सका। हालांकि इसके बाद देर तक वाहन रेंककर चलते रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हरदोई बाईपास पर लगे जाम का असर रोजा में देर शाम तक रहा। वहां शाम को ओवरब्रिज पर कुछ देर जाम लगने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक तो चालू करा दिया, लेकिन देर शाम तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed