फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   huge fire broke out in the forest of Khutar Range in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: खुटार रेंज के जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों पौधे जले... पेड़ों को भी नुकसान

Wed, 23 Apr 2025 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 02:44 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। बुधवार को खुटार रेंज के वन क्षेत्र में आग भड़क गई। वनकर्मियों की लापरवाही के कारण आग ने काफी वन क्षेत्र को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
huge fire broke out in the forest of Khutar Range in Shahjahanpur
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले की खुटार रेंज के फत्तेपुर वन क्षेत्र में बुधवार को सुबह दस बजे भीषण आग लग गई। आग से सैकड़ों पौधे जल जाने के साथ ही पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। वनकमियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को देने में लापरवाही बरती। फायर ब्रिगेड को सूचना दिए बिना ही पत्ते हटाकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। इससे भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


आसपास के किसानों ने बताया कि बुधवार सुबह अचानक जंगल में आग लग गई। पतझड़ के कारण जमीन पर गिरे पत्ते गर्मी और तेज धूप में सूख गए थे। हवा भी तेज गति से चल रही थी। इस कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और काफी वन क्षेत्र को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर वन दरोगा संदीप गौड़ वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: नए डीएम अविनाश सिंह शुक्रवार को संभालेंगे जिले की कमान, सामने होंगी ये प्रमुख चुनौतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही बरतते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी। फत्तेपुर वनक्षेत्र तक दमकल वाहन आराम से पहुंच सकता है। वनकर्मी खुद ही पेड़ की टहनियां लेकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन नाकाम रहे। आग बढ़ती गई। आग से तमाम पक्षी और कीड़े भी जलकर मर गए हैं। दोपहर एक बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed