{"_id":"62c730d59c2a77455d644e06","slug":"hree-crooks-of-shaheed-banjara-gang-arrested-shahjahanpur-news-bly4906850145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में शहीद बंजारा गिरोह के तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में शहीद बंजारा गिरोह के तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में शहीद बंजारा गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है। बदमाश एक क्वालिस गाड़ी में पशु चोरी करने निकले थे। उनके पास से तमंचे आदि बरामद हुए हैं।
एसपी एस आनंद ने बताया कि छह जुलाई की रात पुवायां पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुवायां-निगोही मार्ग पर नवाबपुर गंगा पुल के पास एक क्वालिस गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रुकवा लिया और वाहन में बैठे निगोही के मोहल्ला पूरब निवासी लवी अली, मोहल्ला ककरा निवासी मकबूल उर्फ पीरू और नई मस्जिद मोहल्ला खलिया निवासी सुल्तान को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, कारतूस का एक खोखा, चाकू आदि बरामद हुआ है।
थाने में आरोपियों ने बताया कि वे लोग शहीद बंजारा गिरोह के सदस्य हैं। वे लोग पशु चोरी के साथ ही घरों और दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरोह के लोगों ने तीन जून को पुवायां में मोहम्मदी रोड पर मेडिकल स्टोर, इसी रात सीएचसी पुवायां से जेनरेटर की बैटरी चोरी की थी। वे लोग पुवायां क्षेत्र में पशु चोरी करने निकले थे, लेकिन चेकिंग में पकड़ लिए गए। गिरोह के लोगों पर पहले से ही कई रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
निगोही के इस गिरोह में हैं 15 से 20 बदमाश
निगोही के शहीद बंजारा गिरोह में 15 से 20 लोग शामिल हैं। गांवों में घूमकर पशु व्यापारी आदि बनकर पहले रेकी की जाती है। गिरोह के लोगों का मुख्य निशाना अच्छी किस्म की भैंसें होती हैं। रात में गिरोह के लोग चार पहिया वाहन लेकर निकलते हैं और चिह्नित पशुओं की चोरी कर उन्हें वाहन में लादकर ले जाते हैं। गिरोह के लोग घरों, दुकानों में भी चोरी की घटनाएं करते हैं। बुधवार रात पकड़े गए आरोपी लवी पर निगोही, पुवायां खुदागंज में दस, मकबूल और सुल्तान पर चार-चार रिपोर्ट दर्ज हैं।
पिछले दिनों पुवायां क्षेत्र में चोरी की घटनाएं होने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पशु चोर गैंग के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उन्होंने पूर्व में हुई पशु चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। - एस आनंद, एसपी शाहजहांपुर