फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   houses that fell in the rain

बारिश में गिरे मकान, मलबे में दबकर तीन घायल

Wed, 20 Oct 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
houses that fell in the rain
मीरानपुर कटरा के पिपरी में गिरी मकान की दीवार। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। अतिवृष्टि के कारण लगभग एक दर्जन स्थानों पर मकान और स्कूल की दीवार गिरने से दो वृद्ध महिलाएं और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गाय और घोड़े की मौत हो गई। मोहल्ला मौजमपुर में मंगलवार सुबह सड़क पर कूड़ा डालने आई 52 वर्षीय कमला पत्नी रामकुमार तथा उसका छह वर्षीय पुत्र आर्यन पड़ोसी की पक्की दीवार गिरने से दब गए। आसपास खड़े लोगों ने बमुश्किल दोनों को बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

आर्यन के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। कमला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में सोमवार रात कच्ची दीवार गिरने से पूरन की 75 वर्षीय पत्नी शीला देवी मलबे में दब गईं। परिजन ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में उनका पुत्र उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गया है।
विज्ञापन

गांव रानी खिरिया निवासी होरीलाल, गांव जहानपुर निवासी रामबेटी, गांव गढ़ा निवासी मुंशी, गांव विरासिन निवासी राजकिशोर के घर की दीवारें बारिश में गिर गईं। तिलहर के टाउन हॉल स्थित एक प्राइमरी स्कूल की दीवार गिर गई। उधर, गांव आजमाबाद निवासी इद्दू पुत्र फकीरे का घोड़ा पानी भरे नाले में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। निगोही के गांव कबीरपुर निवासी नन्हेलाल के घर की दीवार गिरने से उसकी गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में गिर गए कच्चे मकान
जैतीपुर। बारिश ने ग्रामीणों के कच्चे घरों को तहस-नहस कर दिया। खेड़ा रठ के अनिल, मुकेश, रामकिशन, सुखपाल, बझेड़ा भगवानपुर में सत्यवीर सिंह, चन्द्रसेन मिश्रा, नंदलाल, करकौर में रामदुलारी, घसा कल्याणपुर में अनिल मिश्रा के कच्चे मकान गिर गए। अब लोगों के सामने आवास का संकट आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed