फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   House built on fallow land demolished with JCB

Shahjahanpur News: परती भूमि पर बने मकान को जेसीबी से ढहाया

Wed, 05 Feb 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
House built on fallow land demolished with JCB
कलान के ग्राम भुन्नी खेड़ा में ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : 1
कलान। भुन्नी खेड़ा गांव में ग्राम समाज की परती जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया मकान मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कराकर उसका मलबा हटवा दिया।
विज्ञापन

भुन्नी खेड़ा के प्रेम पाल ने ग्राम समाज की परती भूमि पर मकान बना लिया था। कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह से की थी। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने न्यायालय में दीवानी वाद दायर कर अवैध कब्जा हटाने को नायब तहसीलदार शशांक सिंह के नेतृत्व में नौ सदस्यीय राजस्व टीम का गठन किया था। टीम में शामिल नायब तहसीलदार समेत राजस्व निरीक्षक सुधाकर शर्मा, रामकुमार सिंह,सुखबीर सिंह व लेखपाल सुमित कुमार, राघवेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार आदि जेसीबी लेकर गांव पहुचे और अपने सामने मकान गिरवा दिया। अब तहसील प्रशासन अवैध कब्जेदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed