{"_id":"314db7564685c71992604549d1767b24","slug":"hotels-tourism-deputy-director-in-dormetry-s-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन उप निदेशक ने होटलों, डॉरमेट्री में की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन उप निदेशक ने होटलों, डॉरमेट्री में की छापेमारी
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ के एक होटल में पिछले दिनों हुए भयंकर अग्निकांड में अमर उजाला के डिपटी मैनेजर समेत कई लोगों की मौत को गंभीरता से लेते हुए पर्यटन विभाग की उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यहां आकर शहर के कई होटलों पर छापा मारा। इस दौरान उन्हें सभी होटलों और डारमेट्री में अग्नि सुरक्षा समेत आवासीय मानकों में तमाम खामियां मिलीं।
उप निदेशक ने एसडीएम एपी श्रीवास्तव, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी तेजवीर सिंह और फायर ऑफीसर जदुनाथ सिंह के साथ दुर्गा होटल का निरीक्षण करने पर पाया कि वहां की रसोई में प्लग सॉकेट के बगैर दाल पीसने समेत अन्य कामों के लिए बिजली का सीधा इस्तेमाल किया जा रहा है। बसेरा डॉरमेट्री में ऊपर जाने को पक्के जीने के बजाय घुमावदार लोहे की सीढिय़ां लगाए जाने पर ऐतराज करते हुए तत्काल जीना बनवाने के निर्देश दिए।
स्टेशन रोड के पैराडाइज होटल जाने पर उप निदेशक ने वहां कोई भी फायर टेंडर लगा नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, होटल के मैनेजर ने बताया कि पड़ोस के क्लासिक होटल में कर्मचारी यह काम कर रहे हैं और वहां यह काम होते ही अपने होटल में भी आग से सुरक्षा संबंधी उपकरण लगा लेंगे। क्लासिक होटल चेक करने पर वहां भी कई गंभीर खामियां पाई गईं।
विज्ञापन
होटल के अभिलेखों की जांच से अफसरों को पता चला कि होटल का जितना क्षेत्रफल है, उस अनुपात में कमरे ज्यादा बना दिए गए हैं। उप निदेशक ने होटल प्रबंधक को यात्रियों के निकास के लिए एक अतिरिक्त रास्ता बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम श्रीवास्तव ने डॉरमेट्री समेत सभी होटल प्रबंधकों को बताई गईं कमियां 15 दिन में दूर कर लेने का निर्देश देते हुए चेतावनी भी दी कि दोबारा निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर होटल सील कर दिए जाएंगे।