{"_id":"5eb0474e8ebc3e90872859e0","slug":"hostspot-open-people-came-on-road-shahjahanpur-news-bly4048032106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील इलाका खुलते ही सड़कों पर निकले लोग, गलियों में लगा जमघट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील इलाका खुलते ही सड़कों पर निकले लोग, गलियों में लगा जमघट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने पर सोमवार से तमाम रियायतों के साथ ही शहर के सील इलाके को भी खोल दिया गया। इससे सील इलाके में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली और बिना किसी भय के घरों से निकल पड़े। यहां तक की लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भी भूल गए, जो दोबारा खतरे का कारण बन सकता है।
शहर के खलील शर्की मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। इसमें खलील शर्की के साथ ही अंटा और चौभुर्जी मोहल्ला भी शामिल था। इन मोहल्लों की गलियों को बैरिकेडिंग कर बंद किया गया था, जिससे कोई भी बिना अनुमति के आ सके और न जा सके। करीब 23 दिनों तक सील रहे इलाके को प्रशासन ने सोमवार को खोल दिया और वह सभी छूट प्रदान कर दी, जोकि शहर के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को मिल रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में पड़ने वाली सभी दुकानें भी खुली रहीं। जिन पर ग्राहक तो नहीं दिखे, लेकिन कई जगह आसपास रहने वाले लोग समय काटने के लिए पहुंचे थे। खलीलशर्की मोहल्ले में जहां कोरोना पॉजिटिव मिला था उस गली कोई दिखाई नहीं दिया, लेकिन उसके आसपास की गलियों में लोग घरों के बाहर बैठे और सड़कों पर घूमते रहे। उन्हें रोकने और टोकने वाला कोई नहीं था।
लोगों के चेहरे पर साफ दिखी खुशी
सोमवार केे सील इलाका खुल जाने पर यहां रहने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने कहा कि 23 दिनों के बाद घर से बाहर निकलने का मौका मिला है। जरूरत का सामान, दवाइयां लेने जाने के लिए भी काफी पूछताछ होती थी। दूध, ब्रेड आदि लाना भी मुश्किल होता था।