{"_id":"67ba05717140819dff0c06d6","slug":"home-guards-son-dies-in-collision-with-vehicle-colleague-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138246-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से होमगार्ड के पुत्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से होमगार्ड के पुत्र की मौत, साथी घायल
Sat, 22 Feb 2025 10:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
संजय का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर बघापुर मोड़ के पास शुक्रवार की रात आठ बजे अज्ञात वाहन से बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार गांव बरुआरी निवासी 26 वर्षीय संजय की मौत हो गई। पीछे बैठा इसी गांव का अटल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
गांव निवासी होमगार्ड धर्मपाल के दो बेटों में छोटा संजय नगर पालिका के चेयरमैन शकील खां के भट्ठे पर काम करता था। वह शुक्रवार रात आठ बजे अपना काम निपटाने के बाद गांव के ही अटल के साथ बाइक से घर को लौट रहा था।
बताते हैं कि जब वे लोग बरेली हाईवे पर बघापुर मोड़ के पास आए, तभी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर अटल को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के पत्नी के अलावा दो बेटा और एक बेटी है। संजय की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।