{"_id":"90956bfdbaccccaa612aabd77b15593e","slug":"holi-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने खूब खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने खूब खेली होली
शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों पर रंगों के त्योहार का खुमार चढ़ने लगा है। होली के उल्लास में डूबे कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर होली खेली। रंगों से सराबोर होने के बाद डीजे पर जमकर नाचे और एक-दूसरे को गुझिया खिलाकर त्योहार की बधाई दी। बाद में त्योहार और पार्टी की भावना केअनुरूप सर्वधर्म सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प किया।
मौका था-शहर कांग्रेस सेवादल की ओर से आयोजित होली समारोह का। संगठन के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता और सेवादल के तमाम कार्यकर्ता अबीर-गुलाल से लैस होेने के बाद होली की टोपियां लगाकर कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। होली पर धमाल करने के लिए डीजे भी मंगवाया गया था। जैसे ही डीजे पर होली गीत बजने शुरू हुए, कार्यकर्ताओं में मस्ती छाने लगी। उनमें डीजे फ्लोर पर एक-दूसरे को गोद में लेकर डांस करने और रंग लगाने की होड़ लग गई।
इस बीच वहां पहुंचे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कार्यकर्ताओें के धमाल में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाया। एक घंटे तक डांस करके थकान हावी हुई तो जलपान का दौर शुरू हो गया। गुझिया खिलाकर सभी ने मुबारकबाद का आदान-प्रदान किया। इस मौकेपर हुई बैठक में युवा कांग्रेस केशहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि होली सभी को जाति-धर्म के भेदभाव भुलाकर पास आने का मौका देती है। कार्यक्रम में विश्वदीप अवस्थी, कृष्ण विनोद मिश्र, विनीत मिश्र, अनूप वर्मा, रवि कैथवार, संजीव मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रसाद भवन में जाकर जितिन-जयेश से मिले
पार्टी कार्यालय में होली कार्यक्रम से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, विनीत मिश्र, राजीव सिंह आदि ने प्रसाद भवन जाकर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और एमएलसी जयेश प्रसाद से भेंट की और उनका दुख साझा किया। पिछले साल जून में एमएलसी की मां और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री की चाची केदेहावसान के मद्देनजर कार्यकर्ता वहां ‘गमी की होली’ मनाने को इकट्ठा हुए।