{"_id":"9b17b1ec5a26b3e124342f9ec87047ed","slug":"historical-palace-travel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी खर्च पर हरिद्वार की तीर्थ यात्रा कर सकेंगे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी खर्च पर हरिद्वार की तीर्थ यात्रा कर सकेंगे बुजुर्ग
शाहजहांपुर
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की योजना के मुताबिक जिले के शारीरिक रूप से स्वस्थ बुजुर्गों को सरकारी खर्च पर हरिद्वार और ऋषिकेश के तीर्थाटन का मौका दिया जाएगा। तीर्थ यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को स्पेशल ट्रेन में आरक्षित बर्थ पर तयशुदा मेन्यू के अनुसार नाश्ता और भोजन के साथ चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। यही नहीं, भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) तीर्थ यात्रियों के ठहराव की व्यवस्था भी कराएगा।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने प्रदेश शासन के धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा नौ मार्च से कराई जाने वाली तीर्थ यात्रा के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिशंकर लाल शुक्ल को नोडल अधिकारी नियुक्त करके 20 जनवरी तक नियत प्रारूप पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र नोडल अफसर से प्राप्त कर उन्हीं के पास जमा किए जा सकेंगे। तीर्थ यात्रा के लिए जिले से दस बुजुर्गों का चयन उनकी जन्म तिथि वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन में कुल 1044 बर्थ रिजर्व रहेंगी, यानी इतने ही संख्या में प्रदेश भर के लोगों के बीच चयन किया जाएगा। शाहजहांपुर के दस लोगों को इस यात्रा का लाभ मिल सकेगा। यात्रियों के साथ प्रत्येक बोगी में एक टूर अटेंडेंट, सुरक्षा गार्ड और डॉक्टर भी चलेंगे। यह सुविधा किसी भी वरिष्ठ नागरिक को जीवन काल में केवल एक बार मिलेगी। मौसम को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों को जरूरी वस्त्र साथ लेकर आने होंगे। यात्रा के दौरान मौत होने पर धर्मार्थ कार्य विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। आवेदन के साथ सरकारी डॉक्टर द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, निवास व जन्म प्रमाण पत्र और दो फोटो लगाना अनिवार्य होगा।