{"_id":"69b5a736e2c36101b3025f70","slug":"hindi-questions-were-simple-reasoning-proved-tricky-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-167959-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हिंदी के सवाल सरल, रीजनिंग ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हिंदी के सवाल सरल, रीजनिंग ने उलझाया
विज्ञापन
इस्लामियां इंटर कॉलेज केंद्र पर लगी पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थीयों की लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। दोनों पालियों में पंजीकृत 9120 में से 6707 अभ्यर्थियों उपस्थित रहे। 2413 ने परीक्षा नहीं दी। अभ्यर्थियों के मुताबिक हिंदी के प्रश्न जहां आसान थे, वहीं रीजनिंग और सामान्य ज्ञान ने थोड़ा उलझाया। कुल मिलाकर पेपर सामान्य रहा।
सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रटों की निगरानी में परीक्षा हुई। जिलास्तरीय अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हुई। अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। उनकी तलाशी के बाद परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। 13 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में 4560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
इनमें से 3330 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1230 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शुरू हुई। इसमें भी 4560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 3377 अभ्यर्थी उपस्थित व 1183 अनुपस्थित रहे। परीक्षा छूटने के बाद जाम से बचाव के लिए यातायात पुलिस सक्रिय रही। अभ्यर्थियों के मुताबिक, पेपर आसान रहा लेकिन समय कम होने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
--
डीएम ने जीएफ कॉलेज और पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रथम पाली में जीएफ कॉलेज और द्वितीय पाली में राजकीय पॉलीटेक्निक का जायजा लिया। इसके बाद डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों की उपस्थित में जिला कोषागार से प्रश्नपत्रों को एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार की मौजूदगी में संबंधित एसडीएम के वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया।
--
पिता मंगल सिंह विद्युत निगम में नौकरी करते हैं। बैंक की तैयारी कर रही हूं, लेकिन वर्दी से बहुत प्यार है। पेपर आसान रहा। खासतौर पर हिंदी के प्रश्न सरल रहे।
- भावना, बरेली कैंट
--
पिता ओमवीर सिंह रेलवे में हैं। वर्दी पहनने का सपना है। बीएड कर रही हूं। इसके साथ पुलिस की तैयारी की है। परीक्षा आसान रही। अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए आए।
- विनीता, उझानी, बदायूं
--
खाकी वर्दी में जब महिलाओं को देखती हूं तो मन करता कि पुलिस में भर्ती हो जाऊं। उम्मीद है कि परीक्षा पास कर लेंगे क्योंकि पेपर अपेक्षानुसार सरल आया है। रीजनिंग में जरूर थोड़ा समय लग गया।
- आरती, बिल्सी्, बदायूं
--
पिता खेतीबाड़ी करते हैं। मेरे ऊपर भी परिवार की जिम्मेदारियां हैं। नौकरी मिलने पर परिवार को मजबूती मिलेगी। देश सेवा के साथ ही परिवार की जिम्मेदारियां भी संभालूंगा।
- अमरपाल, पिहानी, हरदोई
--
बागपत के साइबर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हूं। हेड कांस्टेबल से दरोगा बनने का सपना परीक्षा देकर पूरा करने के लिए आया हूं। उम्मीद है कि सपना पूरा होगा।
- धीरज राठौर, कन्नौज
--
पेशे से अधिवक्ता हूं। पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। पिता की तरह पुलिस विभाग में जाना चाहता हूं। पहली बार पुलिस की परीक्षा दे रहा हूं।
- अंशू कुमार, कन्नौज
--
परीक्षा छूटने के बाद बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने के बाद शनिवार दोपहर व शाम को रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते थोड़ी देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। परीक्षा देने के लिए बरेली, कन्नौज, बदायूं, हरदोई आदि जिलों से हजारों अभ्यर्थी आए थे। कई अभ्यर्थी अपने निजी साधनों से आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर व तिराहों-चौराहों के अलावा रोडवेज बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात रहा। दोनों पालियों की परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन को कई अभ्यर्थियों को दौड़कर पकड़ना पड़ा। संवाद