फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Highway

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गड्ढों के कारण लोग गंवा रहे जान

Sat, 06 Feb 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Highway
मीरानपुर कटरा-हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट नेशनल हाईवे पर गड्ढे। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट नेशनल हाईवे के गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होने लगे हैं। इन गड्ढों की वजह से कई लोग असमय काल के गाल में समा चुके हैं। हुलासनगरा रेलवे फाटक के दोनों ओर नेशनल हाईवे में काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इसकी वजह से यहां से गुजरने वालों को हादसों का भय बना रहता है।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग जाम के लिए खासी कुख्यात हो चुकी है। यहां पर ओवरब्रिज न बनने से लोग रोजाना घंटों जाम में फंसे रहते हैं। हालत यह है कि शायद ही ऐसा कोई दिन बीतता हो जब फतेहगंज पश्चिमी और मीरानपुर कटरा की ओर जाम की स्थिति न रहती हो। जाम की समस्या के कारण हाल ही में यहां पर पुलिस चौकी का निर्माण भी कराया गया था मगर यह इतनी कारगर नहीं साबित हो पा रही है। इस हाईवे पर बड़े वाहनों का भारी बोझ होने के कारण सड़क बुरी तरह से टूट चुकी है। हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सिंगल रोड होने के कारण वाहन ओवरटेक करते समय आगे जाकर फंस जाते हैं। फिर जाम लग जाता है। क्रॉसिंग बंद होते ही दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। क्रॉसिंग खुलते ही जल्दी से निकलने की होड़ में बड़े वाहन हादसे कर देते हैं। रही-सही कसर सड़क के गड्ढे कर देते हैं। कई बार गड्ढे में पहिया जाने से अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाती है और चालक घायल हो जाता है। ऐसे हादसे रोजाना होते रहते हैं। इसके अलावा बाइक अनियंत्रित होकर किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गई तो जान पर बन आती है।
विज्ञापन

एक महीने में गड्ढे ने ली दो जान
चार जनवरी को बाइक से जा रहे जिला बदायूं के थाना कादरचौक के गांव शीलपुरा निवासी विजय कुमार पाराशरी नेशनल हाईवे के गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार हो गए। इससे पहले 21 जनवरी को बेटे के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थाना फरीदपुर के गांव पचौमी निवासिनी नहीमा बेगम इन गड्ढ़ों की वजह से हादसे का शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों को लखनऊ-दिल्ली हाईवे की स्थिति के बारे में बताया जा चुका है। यहां के गड्ढे भरवाए जाने चाहिए। इस संबंध में एनएचएआई के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।
-रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed