फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   High school student goes missing after going to college, manager's nephew accused of kidnapping

Shahjahanpur News: कॉलेज गई हाईस्कूल की छात्रा लापता, प्रबंधक के भतीजे पर अपहरण का आरोप

Tue, 30 Sep 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
High school student goes missing after going to college, manager's nephew accused of kidnapping
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक कॉलेज के प्रबंधक के भतीजे पर महिला ने पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी भी उसी कॉलेज का छात्र है। पुलिस के अनुसार, एक लड़की की कॉल आने से मामला उलझ गया है, जांच चल रही है। शाम को छात्रा भी शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर मिल गई है।
विज्ञापन




जनपद हरदोई के एक कस्बा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री पुवायां के एक गांव स्थित उनके मायके में रहकर पढ़ाई कर रही है। पुत्री एक गांव के कॉलेज में दसवीं की छात्रा है। 27 सितंबर को उनकी पुत्री कॉलेज गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। छात्रा के मामा कॉलेज में जानकारी करने गए। वहां कॉलेज वालों ने बताया कि छात्रा हाॅफ टाइम में छुट्टी लेकर घर चली गई थी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, पुत्री का मोबाइल चेक करने पर पता चला कि कॉलेज प्रबंधक का भतीजा उनकी पुत्री से चैटिंग करता था और परेशान करता था। पुत्री कुछ दिनों से ज्यादा परेशान थी। छात्रा के मामा कॉलेज गए तो प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से मना कर दिया। उधर, एक लड़की ने छात्रा के परिजनों को कॉल कर बताया कि वह और छात्रा हरदोई में हैं। इससे भी मामला उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सर्विलांस सेल के माध्यम से जांच में जुटी है। थाना प्रभारी रवि करन ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के बारे में जानकारी की गई तो वह कॉलेज में पढ़ता मिला। छात्रा शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर मिल गई है। पूछताछ में उसने अपनी मर्जी से जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed