फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   high school girl dies after being shot in the head in Shahjahanpur

Shahjahanpur: सिर में गोली लगने से छात्रा की मौत, मां ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मान रही आत्महत्या

Wed, 21 Feb 2024 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 04:53 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके सिर में गोली लगी है। मृतका की मां ने कहा कि कोई व्यक्ति आया और बेटी को गोली मारकर चला गया। हालांकि कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिली है। 

विज्ञापन
high school girl dies after being shot in the head in Shahjahanpur
कमरे में जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खिरिया उदैत निवासी राजेश जाटव की 14 वर्षीय बेटी विनती भारती की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। उसकी मां ने हत्या की आशंका जताई, जिस पर पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि, कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


विनती एलबीजेपी इंटर कॉलेज, तिलहर में दसवीं की छात्रा थी। 22 फरवरी से उसकी यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही थी। मंगलवार को वह कमरे में परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे संदिग्ध हालात में उसके सिर पर गोली लग गई। बेटी का शव देखकर मां रेखा बिलख पड़ीं। उसने  बताया कि कोई व्यक्ति आया और गोली मारकर भाग गया।  
विज्ञापन


सीओ प्रयांक जैन और इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।  पुलिस ने रेखा से गहनता से पूछताछ की। उसने हत्या का शोर मचाने की बात स्वीकार की। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच में किशोरी द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। तमंचा किसका था, यह जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में किसी का दोष न होने की बात
पुलिस ने कमरे से सुसाइड  नोट भी बरामद कर लिया है। इसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जिंदगी खत्म कर रही है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि मां ने बेटी के लंबे समय से अवसाद में रहने की बात बताई है। 

चाचा से तमंचा बरामद
विनती के चाचा के पास से तमंचा बरामद हो गया। विनती अपने पिता राजेश के साथ हरियाणा में रहती थी। राजेश वहां भट्ठे पर नौकरी करते हैं। बेटी का पेपर होने की वजह से घर लौटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed