फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   High School and Intermediate Toppers

Shahjahanpur News: हाईस्कूल-इंटर के टॉपर्स

Fri, 24 Apr 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
High School and Intermediate Toppers
सत्यदेव को मिठाई ​​खिलातीं मां रिंकी। स्रोत : स्वयं
गड्ढों वाली सड़क पर साइकिल चलाकर पहुंचे स्कूल, जिले में किया टॉप
विज्ञापन


अल्हागंज (शाहजहांपुर)। माता रामादेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज की इंटर के छात्र विशाल ने 91.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। हरदोई जिले के द्वारनगला निवासी किसान अखिलेश के पुत्र विशाल ने बताया कि रोजाना ही पांच से छह घंटे तक पढ़ाई करते थे। कई बार साइकिल खराब होने पर पैदल स्कूल गए। बारिश में सबसे ज्यादा दिक्कत आती थी। सड़कों पर गड्ढे होने के कारण जलभराव से साइकिल गुजारकर विद्यालय तक जाते थे। उन्हें उम्मीद थी कि ईश्वर उनकी मेहनत का फल जरूर देगा। विशाल ने बताया कि यू ट्यूब के माध्यम से लेक्चर सुने। विद्यालय में शिक्षक शतांशु वाजपेयी, नबी बख्स ने काफी मार्गदर्शन किया। उन्होंने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि गांव से जाने वाली सड़क को बनवा दिया जाए। संवाद


--------
12 किमी रोज चलाई साइकिल, सफलता पर नहीं हुआ यकीन



जैतीपुर। हाईस्कूल की परीक्षा में संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान पाने वाले सत्यदेव की सफलता की कहानी मेहनत और संघर्ष के बल पर लिखी गई है। किसान राजकुमार और गृहिणी रिंकी के बेटे सत्यदेव गांव वंडियाखुर्द से रोजाना 12 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने स्कूल सेठ महेंद्र पाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज जाते थे। 94.33 प्रतिशत अंक लाने वाले सत्यदेव बस चुपचाप मेहनत करते रहे लेकिन उनकी सफलता ने शोर मचा दिया। पिता राजकुमार को इस बारे में मालूम नहीं था। उन्हें बेटे की सफलता के बारे में बताया गया तो उनकी आंखें आश्चर्य और खुशी से भर आईं। पिता बस इतना बोले कि सत्यदेव मेहनती है। समय मिलने पर खेती में भी हाथ बंटाता है। उसकी आगे की पढ़ाई के लिए जो बन पड़ेगा, करने का प्रयास रहेगा। सत्यदेव के घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। पिता छोटे काश्तकार हैं। सत्यदेव का एक भाई और चार बहनें हैं। संवाद
विज्ञापन

--------------



भूमि ने छुआ सफलता का आसमान...हाईस्कूल में किया जिला टॉप

जलालाबाद। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ीं हाईस्कूल की छात्रा भूमि सिंह ने जिला टॉप कर इतिहास रच दिया। मेहनत और शिक्षा के प्रति जुनून की हद तक समर्पण ने भूमि को यह सफलता दिलाई है। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई। रोज आठ घंटे पढ़ाई की तब जाकर भूमि जिले की टॉपर बन सकी हैं। नगर के सेठ सियाराम इंटर काॅलेज की छात्रा भूमि सिंह करीब आठ किलोमीटर दूर अपने गांव गुरुगवां से रोजाना आती-जाती हैं। उनके पिता वरुण प्रताप सिंह खेतीबाड़ी करते है और मां सिम्मी सिंह गृहिणी हैं। भूमि ने बताया कि सुबह जल्दी उठकर घरेलू काम में मम्मी का हाथ बंटाना उनकी दिनचर्या में शामिल है। वह अपनी सफलता में माता-पिता के साथ कक्षाध्यापक छत्रपाल शर्मा का विशेष योगदान मानती हैं। वह आईएएस बनना चाहती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------

रोजाना तीन से चार घंटे तक मन लगाकर पढ़ाई कर पाई कामयाबी



शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र समीर भारद्वाज ने 94.33 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया है। उनके पिता मेडिकल एजेंसी पर निजी कार्य करते हैं। मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी अजय कुमार भारद्वाज व अंजलि भारद्वाज के पुत्र समीर भारद्वाज का सपना इंजीनियर बनने का है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना दोपहर बाद तीन से सात घंटे तक मन लगाकर पढ़ाई करते थे। परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया का उपयोग भी बंद नहीं किया। बल्कि उसे पढ़ाई में इस्तेमाल किया। यू-ट्यूब पर लेक्चर देखकर तैयारी की। हिंदी की तैयारी के लिए भी कई चैनल का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने के दौरान कुछ देर का ब्रेक लेते थे और फिर से पढ़ने बैठ जाते थे। संवाद

सत्यदेव को मिठाई खिलातीं मां रिंकी। स्रोत : स्वयं

सत्यदेव को मिठाई खिलातीं मां रिंकी। स्रोत : स्वयं

सत्यदेव को मिठाई खिलातीं मां रिंकी। स्रोत : स्वयं

सत्यदेव को मिठाई खिलातीं मां रिंकी। स्रोत : स्वयं

सत्यदेव को मिठाई खिलातीं मां रिंकी। स्रोत : स्वयं

सत्यदेव को मिठाई खिलातीं मां रिंकी। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed