फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hearing was held on 20 files, settlement was reached between four couples

Shahjahanpur News: 20 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई, चार दंपती में हुआ समझौता

Wed, 03 Sep 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hearing was held on 20 files, settlement was reached between four couples
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर मंगलवार को 20 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें चार दंपतियों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

खुदागंज के रहने वाले एक दंपती की शादी को अभी चार माह ही हुए हैं। दोनों में घरेलू विवाद हो गया था। नाराज होकर महिला मायके चली गई थी। निगोही के एक दंपती की शादी को 15 साल हो चुके हैं। पति के शराब पीने को लेकर महिला का विवाद चल रहा था। महिला छह माह से मायके में रह रही थी।
सदर बाजार क्षेत्र के एक दंपती की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते महिला मायके में रह रही थी। पुवायां क्षेत्र के एक दंपती की शादी को पांच साल हुए थे।
विज्ञापन

शराब पीने को लेकर महिला का पति से विवाद चल रहा था। महिला मायके चली गई थी। इन सभी ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। काउंसलिंग के दौरान महिला आरक्षी मोनिका, महिला आरक्षी करुणा व महिला आरक्षी पिंकी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed