फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hearing on 28 files, reconciliation between three couples

Shahjahanpur News: 28 पत्रावलियों पर सुनवाई, तीन दंपतियों में सुलह

Thu, 11 Jun 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hearing on 28 files, reconciliation between three couples
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र पर 28 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें से तीन दंपतियों को समझौते के बाद विदा किया गया। तीनों मामले में शराब के कारण क्लेश की बात सामने आई।
विज्ञापन

पहला मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का था। चार साल पहले शादी हुई थी और पत्नी एक माह से मायके में रह रही थी। पति शराब पीकर मारपीट करता था। वह अपने माता-पिता के कहने पर ज्यादा चलता था। दोनों पक्षों को समझाने के बाद पति पत्नी का खर्च उठाने को सहमत हुआ। रोजा थाना क्षेत्र के एक दंपती का विवाद भी सुलझाया गया। पति शराब पीकर मारपीट करता था और पत्नी को खर्च नहीं देता था।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में पति शराब पीकर मारपीट करता था। पति का आरोप था कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती। इन सभी दंपतियों ने आपसी सहमति से समझौता किया। इस अवसर पर प्रभारी मधु यादव सहित अन्य महिला आरक्षी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed