{"_id":"6282a01798c5a52896641599","slug":"heaps-of-garbage-in-doctors-colony-shahjahanpur-news-bly4850809157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों की कॉलोनी में लगे कूड़े के ढ़ेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों की कॉलोनी में लगे कूड़े के ढ़ेर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रालकीय मेडिकल कॉलेज की कॉलोनी में लगा गंदगी का ढेर । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को स्वच्छता रखकर बीमारी से बचने का पाठ पढ़ाया जाता है, लेकिन अस्पताल का स्टाफ ही गंदगी से काफी ज्यादा परेशान है। अस्पताल कॉलोनी में कूड़े के ढ़ेर लगे होने से मच्छर काफी ज्यादा परेशान करते हैं, साथ ही नालियां तक चोक पड़ी हैं। इसके चलते डॉक्टरों व नर्सों समेत अन्य स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे बनीं स्टाफ कॉलोनी का काफी खराब हाल है। कॉलोनी की तरफ कुछ कदम बढ़ने के बाद ही गंदगी नजर आना शुरू हो जाएगी। जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई न होने कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना रहता है। कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध भी अस्पताल स्टाफ को परेशान करता है। वहीं दूसरी तरफ नालियां भी चोक पड़ी हैं। इसके कारण पानी पास नहीं हो पाता है।
डॉक्टरों की मानें तो कॉलोनी का ड्रेनेज सिस्टम काफी खराब है। कॉलोनी नीची होने के कारण पानी भरा रहता है। नालियां भी चोक रहती है। कुछ महीने पहले स्टाफ कर्मियों ने नगर निगम से सफाई कराए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया था। उस समय नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने स्पष्ट कहा था कि जिसका भवन है, सफाई की जिम्मेदारी उसकी है। व्यक्तिगत तौर पर वह सफाई करा सकते हैं।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की अस्पताल कॉलोनी के पीछे की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज।