{"_id":"59554ca54f1c1bf24e8b45ba","slug":"health-workers-performed-in-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम कानून में बदलाव की आहट को लेकर स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शीशराम यादव की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शीशराम ने कहा कि सरकार ने इस तरह कर्मचारियों के हितों की जड़ें काटीं तो सरकार की जड़ भी केंद्र और राज्य से कट जाएगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सरकार संविदा श्रम उन्मूलन कानून 1971 की धारा 25 में संशोधन करती है तो पूरे देश के श्रमिक सड़कों पर उतर आएंगे। सरकारी, गैर सरकारी फैक्ट्रियों और उपक्रमों में काम और उत्पादन ठप हो जाएगा। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि नीति आयोग श्रम कानून में किसी प्रकार का बदलाव न करें। साथ ही यह भी मांग की गई कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को जल्द से जल्द समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में डॉ. पारस गुप्ता, एसके शुक्ला, नितिन सिंह, महामंत्री विनीत पांडेय, अमित द्विवेदी, सूर्य प्रताप, सुबोध दीक्षित, लल्ला सिंह, सुषमा, सौरभ गंगवार, शैलेंद्र कुमार, पूजा वर्मा, डॉ. हस्सान खां, सुमन, नरेंद्र मिश्रा, दीपक आर्या, फरहा, शैलेंद्र, विमलेश, अमित, गौरव, रमेश, अनुजा, डॉ. साजिद, डॉ. फहीम, साधना सहित जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।