फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

मेडिकल कॉलेज पहुंची यूपीपीसीएल की टीम, ऑक्सीजन प्लांट लगाने को जगह देखी

Wed, 28 Apr 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते ही आक्सीजन की मारामारी शुरू हो गई थी। जिसके भारत सरकार ने आक्सीजन गैस प्लांट लगाने का निर्णय लिया। जिसमें शाहजहांपुर का नाम भी शामिल था। आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए मंगलवार को यूपीपीसीएल की तीन सदस्यीय टीम जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां उन्होंने प्लांट लगाने से संबंधित जगह को देखा। प्राचार्य ने बताया कि अभी कहा नहीं जा सकता प्लांट कब तक तैयार हो पाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के एलटू आईसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मरीजों को आक्सीजन न मिलनें की शिकायतें भी राजकीय मेडिकल कॉलेज से मिल रही थीं। यही नहीं आक्सीजन के अभाव में मरीजों की मौत का भी आरोप लगा। आक्सीजन की किल्लत की खबरों के बाद केंद्र सरकार कुछ शहरों में आक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया। जिसमें शाहजहांपुर भी शामिल है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में दो हजार स्क्वायर फिट में आक्सीजन गैस प्लांट लगाया जाएगा। जगह को चिन्हित और उसका निरीक्षण करने के लिए यूपीपीसीएल की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से बातचीत कर जिला चिकित्सालय परिसर में ही प्लांट लगाने के लिए जगह को चिन्हित किया। आक्सीजन गैस प्लांट बनानें के लिए ट्राईकेन कंपनी को टेंडर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट के लिए स्थान को चिन्हित कर निरिक्षण करने के बाद तीन सदस्यीय टीम वापस लौट गई। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्लांट कितनी कीमत और बनकर कब तक तैयार होगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य अभय कुमार ने बताया कि यूपीपीसीएल की तीन सदस्यीय टीम जिला चिकित्सालय पहुंची थी। चिकित्सालय परिसर में ही आक्सीजन गैस प्लांट बनाया जाएगा। दो हजार स्क्वायर फिट में प्लांट बनेगा। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्लांट कब से बनना शुरू होगा और कब तक बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed