फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

दो करोड़ रुपये से राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 27 Apr 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर। ऑक्सीजन के अभाव में लगातार हो रही मौतों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने सकारात्मक फैसला लिया है। सरकार ने शाहजहांपुर समेत राज्य के 18 मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की घोषणा की है। यहां स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगने वाले प्लांट पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि ऑक्सीजन की पाइप लाइन बिछाने का सर्वे करने के लिए एक टीम मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचेगी। यह टीम तय करेगी कि कितने बेड पर आक्सीजन आपूर्ति के प्वाइंट बनेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमित होने वाले ज्यादातर मरीज ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिनको सांस लेने में समस्या हो रही है। तमाम मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। उनके तीमारदार आक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यही स्थिति पूरे पूरे प्रदेश की है। जिसको ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की घोषणा की है। इसको लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राजकीय मेडिकल कॉलेज को तैयारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के आठ मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। जिसमें शाहजहांपुर का राजकीय मेडिकल कॉलेज है। यहां पर दो करोड़ की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। जिसको तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शाहजहांपुर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। बताया कि उन्होंने अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये कोविड के लिए दिया है। जिससे दवा आदि की कोई कमी न होने पाए। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज को 300 रेमिडेसिविर इंजेक्शन दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज में बैच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा कि हर मरीज का पूरा इलाज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड से बचाव से लेकर इलाज तक हर एक-एक चीज पर फोकस रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री इसको लेकर रोजाना बैठक कर रहे हैं। बोले कि कोविड की जो दूसरी लहर आई है, उसका कोई अंदाजा नहीं था। विशेषज्ञों से राय ली जाती थी। उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कोरोना इतना जबरदस्त तरीके से आएगा। कहा कि सरकार कोरोना से बचाव के लिए प्रयासरत है। जनता को पूरा इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अभय सिन्हा ने प्लांट लगाए जाने की तैयारियां शुरू किए जाने की जानकारी दी है।

शेखर अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट
शाहजहांपुर। शहर के अंटा मोहल्लो स्थित शेखर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। ताकि कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन उपलब्ध करायी जा सके। अस्पताल के एमडी डॉ. सोमशेखर दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी और सांस लेने में दिक्कत आ रही है। ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनकी ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई और तमाम मरीज संकट में हैं। इसको ध्यान में रखकर ही हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट को तीन दिन के अंदर अस्पताल में लगवाया गया है। बताया कि ऑक्सीजन प्लांट कोरिया कंपनी का है और इसको लगवाने में 20 लाख रुपये की लागत आई है। प्लांट के लगने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed