फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

मेडिकल कॉलेज में एआरवी खत्म, मरीजों ने काटा हंगामा

Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी)खत्म होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। मरीजों का आरोप है कि बीते कई दिनों से इंजेक्शन लगवाने के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। अक्सर दूरदराज से आए लोगों को लौटना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। काफी देर हंगामे के बाद लोग वापस चले गए। वहीं महाविद्यालय प्रशासन ने शीघ्र आपूर्ति कराए जाने की बात बताई है।
विज्ञापन

सोमवार को कई लोग एआरवी लगवाने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां इंजेक्शन कक्ष के बाहर कॉलेज प्रशासन की ओर से एआरवी की सप्लाई खत्म होने का बोर्ड लगा हुआ था। बोर्ड में सप्लाई आने पर इंजेक्शन लगाए जाने की बात लिखी थी। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बीते कई दिनों से एआरवी नहीं लगाई जा रही है। इसके चलते दूरदराज से आए लोगों को वापस लौटना पड़ता है। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। हंगामे को लेकर मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि बाद में कोई समाधान न मिलने पर लोग चले गए। इससे पहले भी कई बार एआरवी को लेकर मरीज और उनके परिजन हंगामा कर चुके हैं।
विज्ञापन

यहां आसपास के जिलों से भी लोग एआरवी लगवाने के लिए आ रहे हैं। इसके चलते वैक्सीन की खपत बढ़ गई है। उस हिसाब से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। शीघ्र ही पर्याप्त आपूर्ति राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध करवाई जाएगी। डॉ. पूजा त्रिपाठी, प्रवक्ता, मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed