{"_id":"5d7010d58ebc3e01376a8137","slug":"health-shahjahanpur-news-bly3749507192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बालिका सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बालिका सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। ब्लॉक क्षेत्र में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुखार की चपेट में आई बालिका सहित दो लोगों की 24 घंटे में मौत से ग्रामीण दहशत जदा हैं।
क्षेत्र के गांव साही में आठ वर्षीय बालिका मोनी पुत्री संजीव को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल से उपचार करवाया, लेकिन कोई लाभ नही हुआ। परिजन बुधवार को उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मोनी ने दम तोड़ दिया।
इधर, क्षेत्र के पलीहुरा निवासी मोहन की पत्नी रामवती (30) को बुखार आ रहा था। वह अपने मायके कांट में डॉक्टर से इलाज करा रही थी। मंगलवार शाम को उनकी मौत हो गई। रामवती की मौत से पति व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वायरल बुखार के प्रकोप से क्षेत्र में भय व्याप्त है। सीएमओ डॉक्टर आरपी रावत ने बताया कि जिन इलाकों में बुखार फैलने की सूचना मिल रही है वहां तत्काल टीम भेजकर उपचार कराया जा रहा है। बालिका और महिला की बुखार से मौत संबंधी जानकारी नहीं मिली है। वह बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम गांव भेजकर जो बीमार होंगे उनका उपचार कराएंगे।