फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health department did mock drill in Shahjahanpur regarding Corona

कोरोना की चौथी लहर से निपटने की तैयारी: शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग ने की मॉकड्रिल, परखीं गईं ये तैयारियां

Mon, 28 Mar 2022 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Mar 2022 10:54 PM IST
सार

चीन में लॉकडाउन के बाद चौथी लहर की आशंका के चलते शाहजहांपुर में सीएमओ ने अपनी मौजूदगी में राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल कराई। मरीज द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया गया। मरीज के आते ही उसे वार्ड में ले जाकर ऑक्सीजन लगाने के साथ ही दवाएं व वेंटीलेटर का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन
Health department did mock drill in Shahjahanpur regarding Corona
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में होती मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की चौथी लहर के चलते चीन में लॉकडाउन होने के बाद जनपद में स्वास्थ्य विभाग महामारी से निपटने के लिए तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इंतजामों को परखा। सीएमओ ने अपनी मौजूदगी में राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल कराई। मरीज द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया गया।

विज्ञापन


एंबुलेंस से मरीज के आते ही कर्मचारी स्ट्रेचर पर लिटाकर उसे तुरंत ही वार्ड में ले गए। बेड पर लिटाकर ऑक्सीजन लगाने के साथ ही दवाएं और वेंटीलेटर का प्रयोग भी किया गया। इसके बाद सीएमओ ने जलालाबाद सीएचसी पर मॉकड्रिल कराई। सीएमओ ने बताया कि ददरौल, मीरानपुर कटरा व खुटार सीएचसी पर भी पूर्वाभ्यास कराया गया। सभी जगहों पर कर्मचारियों ने पहले से बेहतर परिणाम दिए हैं। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट को चलाकर व्यवस्था को देखा गया।

विज्ञापन

जलालाबाद सीएचसी में भी कराई गई मॉक ड्रिल

कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका के चलते सीएचसी पर मॉक ड्रिल के जरिये तैयारियां परखीं गईं। दोपहर करीब एक बजे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे कोरोना मरीज को पास में ही बनाये गए कोविड अस्पताल ले जाया गया। तत्काल ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराने से लेकर उपचार व्यवस्था की रिहर्सल हुई। इस दौरान नोडल अधिकारी के रूप में सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, एसीएमओ गोविंद स्वर्णकार, डॉ. प्रकाश गंगवार के अलावा चिकित्साधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौड़ समेत स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सीएमओ ने अस्पताल परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। जिसमें सभी व्यवस्थाएं दुरस्त पाईं गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed