फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health ATM itself is sick... needs treatment

Shahjahanpur News: हेल्थ एटीएम ही बीमार... जरूरत है इलाज की

Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Health ATM itself is sick... needs treatment
सीएमओ कार्यालय परिसर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में मरीजों का ब्लड प्रेशर जांचत
शाहजहांपुर। 32 तरह की स्वास्थ्य जांच करने वाले हेल्थ एटीएम की सेहत खराब है। शहर और देहात में स्थापित हेल्थ एटीएम को कई स्थानों पर खुद की जांच की जरूरत है। इस बात का खुलासा शुक्रवार को पड़ताल से हुआ।
विज्ञापन

12 नवंबर 2022 को राजकीय मेडिकल कॉलेज में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया था। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो हेल्थ एटीएम के बाहर खराब हाेने की सूचना वाला पोस्टर चस्पा मिला। अस्पताल के कर्मियों के अनुसार, स्थापना के बाद से ही 32 प्रकार की जांचें नहीं हो पाईं। जब ठीक था, तब मात्र वजन और लंबाई नापने के काम आया। मेडिकल कॉलेज में पांच सौ से ज्यादा रोजाना खून की जांच होने के चलते पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की लाइन लगी मिली।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय परिसर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी का हेल्थ एटीएम भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। हेल्थ एटीएम की ग्लूकोमीटर की स्टिक दो महीने से नहीं होने से शुगर की जांच ठप थी। ऑक्सीजन मीटर का थम्स भी 15 दिन से खराब होने की बात सामने आई। हीमोग्लोबिन की सीमित स्ट्रिप होने से सभी मरीजों की जांच नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम का हाइट सेंसर नहीं होने से वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। हालांकि, कर्मचारी ने दावा किया कि शेष सारी जांचें हो रही हैं। प्रतिदिन 15 से 30 के बीच में जांच होती हैं।
--
वाईफाई सेवा बाधित, निजी मोबाइल से हेल्थ एटीएम चलाने का दावा

जलालाबाद। हाईवे के निर्माण के दौरान लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से सीएचसी का वाईफाई नेटवर्क ध्वस्त हो गया। इससे हेल्थ एटीएम से भी जांच बंद हो गईं। सीएचसी पर लगे हेल्थ एटीएम से 16 से 17 बेसिक जांच का दावा किया गया। लैब टेक्नीशियन अवधेश सिंह ने बताया कि वाईफाई सही कराने के लिए शाहजहांपुर रोड के निर्माण में लगी कंपनी को पत्र भेजा है। इस समस्या के बाद भी मरीजों की जांच का काम निजी मोबाइल से कनेक्ट करके पूरा किया जा रहा है। संवाद
--
ताले में बंद मिला हेल्थ एटीएम, तीन दिन ही है चलता
निगोही। सीएचसी पर वर्ष 2023 में डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड से मिला हेल्थ एटीएम सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चल पा रहा है। ऑपरेटर नहीं होने के चलते हेल्थ एटीएम ताले में बंद रहता है। इसे चलाने का अतिरिक्त चार्ज लोहरगवां पीएचसी पर तैनात लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार के पास है। वह तीन दिन ही आते हैं। नियमित आपरेटर नहीं होने के कारण अधिकतर समय हेल्थ एटीएम कमरे में बंद रहता है। संवाद
--
ये जांच हो रहीं
लंबाई, वजन, ऑक्सीजन, तापमान, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, विजन टेस्ट लेफ्ट व राइट, ब्लड शुगर रैंडम, एचबीएसी आदि।

--
ये जांचें नहीं हो रहीं
बाॅडीमास इंडेक्स, बोन मास, बीएमआई, बॉडी फैट, सवक्यूटीनियस फैट, विसरल फैट, बॉडी वॉटर, स्केलेंटल मसल्स, मसल्स मांस, प्रोटीन, बीएमआर, मेटा बोलिक रेट, हेल्थ स्कोर, फिजिकल रेट, लिपिड प्रोफाइल टोटल कोलस्ट्राल, लिपिड प्रोफाइल टाई ग्लिसराइड, लिपिड प्रोफाइल एचडीएल, लिपिड प्रोफाइल एलडीएल, लिपिड प्रोफाइल टीसीएचडीएल की जांच आदि।
--
आठ एटीएम, इंटरनेट-टेक्निशियन की दिक्कत

जनपद में आठ हेल्थ एटीएम स्थापित हैं। इसमें खराबी आने पर सही कराना काफी मुश्किल होता है। स्वास्थ्य विभाग से हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही पत्राचार किया जाता है। कंपनी हेल्थ एटीएम सही कराने में तेजी नहीं दिखाती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज का हेल्थ एटीएम शुरुआत से ही ठीक से नहीं चला। यहां पर इंटरनेट की दिक्कत रही। इसलिए यह सिर्फ वजन तौलने के ही काम आता रहा है। अन्य जगहों पर टेक्निशियन, स्ट्रिप आदि की कमी के चलते दिक्कत आती है।
--
हेल्थ एटीएम की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। जितने भी उपकरणों की कमी है, उनकी खरीद की जा रही है। जल्द ही सभी जांचें पूर्ण हो जाएंगी। सीमित संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

- डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ

सीएमओ कार्यालय परिसर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में मरीजों का ब्लड प्रेशर जांचत

सीएमओ कार्यालय परिसर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में मरीजों का ब्लड प्रेशर जांचत

सीएमओ कार्यालय परिसर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में मरीजों का ब्लड प्रेशर जांचत

सीएमओ कार्यालय परिसर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में मरीजों का ब्लड प्रेशर जांचत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed