फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He began looking into it to prevent it from meeting

मुख्यमंत्री से मिलने से रोकने के मामले की जांच शुरू

Fri, 26 Feb 2016 09:05 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 26 Feb 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन

 रिलायंस थर्मल पॉवर प्लांट से शहर समेत जिले को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने की मुहिम चला रहे आम आदमी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा को मुख्यमंत्री से मिलने से रोकने के मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी गंगाराम ने हांडा से दूरभाष पर वार्ता कर घटनाक्रम का ब्यौरा लिया। इस बीच, डीजीपी कार्यालय के लोक शिकायत प्रकोष्ठ ने एसपी को पत्र भेजकर इस प्रकरण में शासन की अपेक्षा के अनुरूप कार्यवाही करने को कहा है।  

विज्ञापन

अपनी मुहिम को धार देने के लिए कई बार कलक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने के अलावा नेशनल हाईवे जाम करने के साथ आत्मदाह की घोषणा कर चुके आस नेता हांडा को गत वर्ष लखनऊ में पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने जान देने के इरादे से जहर निगल लिया। इलाज के बाद स्वस्थ हुए हांडा ने जनहित की मांग उपेक्षित किए जाने के विरोध में चालू माह के पहले सप्ताह में लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलने की घोषणा की तो जिले की पुलिस फिर उनके पीछे पड़ गई।
विज्ञापन

उनकी लखनऊ रवानगी से पहले गत तीन फरवरी की शाम सदर बाजार कोतवाली की कैंट चौकी पुलिस उनके रामनगर सिथत घर जा धमकी। आस नेता का आरोप है कि लखनऊ जाने से रोकने के लिए पुलिस ने पूरी रात उन्हें घर में नजरबंद रहने को मजबूर किया। चार फरवरी को दिन में 11 बजे तक उन्हें कैंट चौकी पर वहां के प्रभारी ने अपनी निगरानी में बिठाए रखा। हांडा ने आठ फरवरी को इस मामले मेें मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी ने हांडा को फोन कर उनसे प्रकरण का पूरा विवरण लिया। साथ ही आश्वस्त किया कि शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव और डीजीपी को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। इसकी पुष्टि डीजीपी कार्यालय स्थित लोक शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी एसपी द्वारा जिले के एसपी को भेजे पत्र से भी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ओएसडी और हांडा से प्राप्त पत्र संलग्न करके एसपी से आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed