फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hathaura Stadium Ready... To Offer Modern Amenities

Shahjahanpur News: हथौड़ा स्टेडियम तैयार... मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Tue, 05 May 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathaura Stadium Ready... To Offer Modern Amenities
शाहजहांपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनी पवेलियन। संवाद
शाहजहांपुर। शहर से सटे परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प हो गया है। स्टेडियम को नया कलेवर दिया गया है। बड़े शहरों की तर्ज पर स्टेडियम बनाकर आधुनिक सुविधाएं देकर खिलाड़ियों की पौध को तैयार किया जाएगा। महीने के अंत तक स्टेडियम हैंडओवर करने की तैयारी है।
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के नाम पर बने खेल स्टेडियम काफी बुरा हाल था। बैडमिंटन कोर्ट की हालत काफी खराब होने के चलते बंद रहता था। अन्य खेलों के लिए भी बेहतर इंतजाम नहीं थे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के प्रयास से शासन ने स्टेडियम का कायाकल्प करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

पिछले करीब एक वर्ष से स्टेडियम में दो कार्यदायी संस्थाएं अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं हैं। काम अंतिम पायदान पर पहुंचने वाला है। स्टेडियम के अंदर प्रवेश करते ही स्वीमिंग पूल बनाया गया है। यहां पर खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय की व्यवस्था की गई है। कुछ कदम बढ़ने पर बैडमिंटन कोर्ट भी आकर्षक बना है। यहां पर लाइटों की व्यवस्था के साथ ही दर्शक दीर्घा भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चार सौ मीटर सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। कबड्डी और वाॅलीबॉल कोर्ट भी बनकर तैयार हो गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को उच्च दर्जेे की सुविधाएं मिलेंगी। अधिकतर कार्य पूरे होने के कगार पर हैं।

----------
27 करोड़ रुपये के बजट से स्टेडियम में कार्य किए गए हैं। स्टेडियम लगभग बनकर तैयार हो गया है। दो कार्यदायी संस्थाएं निर्माण को अंतिम रूप दे रही हैं। जल्द ही खेल विभाग को स्टेडियम हैंडओवर कर दिया जाएगा।
-एसपी बमनिया, जिला खेल अधिकारी

शाहजहांपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनी पवेलियन। संवाद

शाहजहांपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनी पवेलियन। संवाद

शाहजहांपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनी पवेलियन। संवाद

शाहजहांपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनी पवेलियन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed